
दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी सवाल पूछने और सरकार से जवाब मांगने में सबसे आगे रहते हैं। पिछले साल ठीक 28 फरवरी 22 को जब बिहार विधानसभा के बजट सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही चल रही थी, सदन में हंगामा शुरू हो गया था। इस दौरान दरभंगा के विधायक संजय सरावगी ने अपने ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था। दरअसल, पिछले साल बीजेपी और जदयू की सरकार गठबंधन में थी। मगर, श्री सरावगी ने इसकी परवाह किए बगैर अपने सवाल दाग दिए जो सरकार के खिलाफ ही था।
संजय सरावगी ने नीतीश सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल पूछते हुए भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के जीरो टॉलरेंस पर सवाल खड़े कर दिए थे। बीजेपी विधायक संजय सरावगी का सवाल था कि भ्रष्टाचारी अधिकारियों के ऊपर ऐक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है। संजय सरावगी ने सरकार से पूछा कि अब तक भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बावजूद सैकड़ों अधिकारियों के ऊपर विभागीय कार्यवाही क्यों लंबित है?
इस बार फिर संजय सरावगी आज तेवर में दिखे और संजय सरावगी ने कहा, महबूब आलम लेनिन की औलाद हैं, वह चाइना की औलाद हैं। वह बंगलादेशी की औलाद हैं, उस पर आपने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ही विवाद बढ़ गया। पढ़िए पूरी खबर
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को भाकपा माले के विधायक महबूब आलम ने बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि ये लोग सावरकर की औलाद हैं। ये लोग गद्दारों की औलाद हैं। ये लोग देशद्रोहियों की औलाद हैं। इसी पर बुधवार को बीजेपी विधायक संजय सरावगी बिफर पड़े।
विधानमंडल में बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के कार्यवाही के तीसरे दिन भी विधानसभा में हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने स्पीकर अवध बिहारी चौधरी से कहा कि महागठबंधन में शामिल सीपीआईएमएल के विधायक दल के नेता महबूब आलम ने उन लोगों को औरंगजेब, जिन्ना, लेनिन, गद्दार की औलाद कहा है। महबूब आलम पर कार्रवाई होनी चाहिए।
इस पर संजय सरावगी बोल ही रहे थे कि तब तक आरजेडी, सीपीआईएमएल विधायक हंगामा करने लगे और संजय सरावगी को बैठने को कहा गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सदन में यह बात महबूब आलम ने बोली है। स्पीकर को हस्तक्षेप करना चाहिए। गलत शब्द न बोला जाए। माले विधायक की बात पर बीजेपी विधायक ने अपना आपा खो दिया।
सेना के अपमान के बाद अब सरकार शहीद के परिजन को कर रही परेशान कर रही है। संजय सरावगी ने कहा कि सरकार गलवान घाटी के शहीद के परिजन को परेशान कर रही है। सरकार किसी के साथ न्याय नहीं कर रही है और आम जनता पूरी तरह से तबाह है।
कहा कि हम जानते हैं कि यह सरकार किसी के साथ न्याय नहीं कर रही है और आम जनता पूरी तरह से तबाह है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और भ्रष्टाचार पूरी तरह से व्याप्त है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसे रोकने में असफल साबित हो रहे हैं। इसीलिए इस मामले को हम लोगों ने सदन में उठाया है, लेकिन सरकार इस पर जवाब नहीं दे रही है।
संजय सरावगी ने कहा था कि महबूब आलम लेनिन की औलाद हैं, वह चाइना की औलाद हैं। वह बंगलादेशी की औलाद हैं। उस पर आपने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ही विवाद बढ़ गया। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि असंसदीय शब्दों को हटाया जाएगा। कोई भी असंसदीय शब्दों का प्रयोग नहीं करेगा। सारे शब्द कार्यवाही से हटाए जाएंगे। इस समय सीपीआईएमएल के बारह विधायक हैं।





