spot_img

समस्तीपुर में दो मर्डर ताबड़तोड़ …एक को चाकू गोदा, दूसरे को गोली से उड़ाया

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर में बीती रात दो हत्याओं की वारदात से पूरा इलाका दहल उठा। पहली वारदात सलहा बुजुर्ग पंचायत के सलहा गांव की है जबकि दूसरा  सिहमा गांव में हुई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा व सलहा बुजुर्ग गांव में दो लोगों की चाकू और गोलीमारकर हत्या के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

पहली वारदात सलहा बुजुर्ग पंचायत के सलहा गांव में हुई है जहां अपराधियों ने मो.जैनुल आबेद्दीन उर्फ कुनू के 30 वर्षीय पुत्र मो. सलमान की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में नकली नोटों का पहाड़ मिला! पुलिस ने 6 तस्कर दबोचे, 'मनोरंजन बैंक' नोटों से करते थे ठगी |सीमा पार कनेक्शन की तलाश, CDR की पड़ताल

अपराधियों ने उसे घात लगाकर उस वक्त घेरकर चाकू से वार करते हुए हत्या कर दी जब
वह अपने घर से करीब बगल में अपने खेत की ओर निकला था।

वहीं, दूसरी सिहमा गांव में अपराधियों ने मौलवी यादव के 28 वर्षीय पुत्र रणवीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि रणवीर बीती रात अपनी दुकान बंद करने जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Division में पुलिसिंग की बढ़ेगी कैपेसिटी ! दरभंगा- मधुबनी- समस्तीपुर में 5 नए पुलिस अनुमंडल| पुलिसिंग होगी तेज - जानिए कौन होंगे नए अनुमंडल में!

जानकारी के अनुसार,सलमान को अपराधियों ने पेट में चाकू मार दिया। उसके चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे खेत से उठाकर अस्पताल की ओर ले गए लेकिन अत्यधिक खून बहने और पेट की आंत बाहर निकल जाने से उसकी मौत हो गई।

बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, लगातार अपराधिक घटनाओं में इजाफा होने से लोगों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime Data बिहार में 'जंगलराज' के दावों पर ये क्या बोले आंकड़े? हत्या और डकैती में भारी गिरावट!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey