मई,3,2024
spot_img

डबल मर्डर, पूजा कर रही मां को लोहे की रॉड से कर दी हत्या, बगल में खेल रहे मासूम भतीजे को तीसरी मंजिल के छत से नीचे फेंका

spot_img
spot_img
spot_img

बक्सर से बड़ी खबर है जहां सोमवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बनकर अपने ही खून के प्यासे बन गए। पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई जहां एक युवक बबन साह के बेटे मनोज कुमार साह ने अपनी मां जानकी देवी (50) और मासूम भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी है।

मां की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने ही भतीजे को मकान की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई है। यह घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है।

जानकारी के अनुसार, घटना नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ला में कब्रिस्तान के पास हुई है।परिवार में काफी दिनों से चल रहे आपसी विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले गई है।वहीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा जा रहा है। स्थानीय एसपी मनीष कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें:  Siwan News| आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश पर बराती की पहले पिटाई, फिर चाकू से गोद हत्या

जानकारी के अनुसार, दहला देने वाली इस दर्दनाक घटना के वक्त आरोपी की मां जानकी देवी घर की छत पर पूजा-अर्चना कर रही थी। इस दौरान उनका पोता भी बगल में ही उनके साथ मौजूद था। मनोज ने पहले अपनी मां की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद उसने अपने भतीजे को तीन मंजिला घर की छत से नीचे फेंक दिया। इससे मासूम की भी मौत हो गई। बच्चा मनोज के दूसरे भाई का इकलौता बेटा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले गई है।वहीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा जा रहा है। स्थानीय एसपी मनीष कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court News| आया Women Empowerment पर Supreme फैसला, Bar Association में अब महिलाओं को मिलेगा एक तिहाई आरक्षण

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें