spot_img

वैशाली में भुइयां बाबा की पूजा कर रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, बच्‍चों समेत 8 की मौत, तीन की हालत गंंभीर

spot_img
- Advertisement -

वैशाली जिले में रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देसरी थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर पूजा में जुटे लोगों की भीड़ में एक तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। इस हादसे में छह बच्‍चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम बड़े नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बिहार में वैशाली जिले के महनार में रविवार रात अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंद डाला है। हादसे में 8 लोगों मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार सड़क किनारे मनोज राय के यहां भुइयां बाबा के पूजन के लिए श्रद्धालु नेवतन में व्यस्त थे, उन्हें तनिक भी अंदेशा नहीं था कि कोई वाहन इस तरह उन्हें कुचल देगा। परंतु अचानक एक ट्रक सड़क से उतरकर भीड़ में घुसता चला गया, जब तक लोग कुछ समझ पाते, चारों ओर चीख-पुकार मच गई। उधर, ट्रक भीड़ को रौंदते सड़क किनारे पीपल के पेड़ में जा टकराया। वहीं इस हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने भी दुख जाहिर किया है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Bihar Transport News: बड़ा फैसला! बिहार में परिवहन का नया युग: 349 नई बसें और EV क्रांति से मिलेगी राहत, यात्रा होगी आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है। उनकी शोक संतप्त परिवारों के प्रति पूरी संवेदना है। घायल जल्द स्वस्थ हों। साथ ही उन्होंने पीएमएनआरएफ के तहत 2-2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को वहीं घायलों को 50-50 हज़ार रुपये देने की बात कही है।

 

 

इस सड़क दुर्घटना से मुख्यमंत्री भी मर्माहत हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं। और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Sarkari Karmchari News: बिहार के सरकारी कर्मी हैं, हो जाइए सावधान! अब पिछली गड़बड़ियों पर चलेगा कानूनी डंडा! जानिए क्या है सरकार का नया फैसला

 

पुलिस के मुताबिक मनोज राय के यहां भुंइया बाबा की पूजा थी जिसमें सभी लोग जुटे थे।मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक वैशाली जिले के के देशरी गांव में जहां रात दस बजे के आसपास महनार मोहद्दीनगर एसएच पर स्थित ब्रह्मस्थान के पास लोग भुइयां बाबा के पूजा के दौरान नेवतन पूजा कर रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने लोगो को रौंद दिया जिसमें अभी तक आठ लोग की मौत हो गई।

 

 

 

मृतकों में मिट्ठू राय की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी, मनोज राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, संजय राय की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, रविंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुरेश राय की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं उमेश राय के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime News: रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को बेरहमी से मौत! मुंह में मारी गोली, सन्नाटा

एक सत्रह साल के किशोर सतीश कुमार का शव ट्रक के आगे बंपर में फंस गया, जिसे रात 11 बजे निकाला जा सका। ड्राइवर भी केबिन में फंसा है और बुरी तरह घायल है। देर रात शासन ने उसे निकालने को गैस कटर मंगवाया है। पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे रहा है, इस कारण उसकी भी मौत की आशंका जताई जा रही है।

गंभीर हालत में सुरुचि कुमारी (आठ), अंजली कुमारी (छह), सौरभ कुमार (17) एवं एक 50 वर्षीय अधेड़ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरुचि, अंजली एवं सौरभ को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। यहां से सौरभ, अंजली व गौरव को पीएमसीएच भेजा गया। यहां सौरभ की स्थिति ज्यादा गंभीर देख स्वजन निजी अस्पताल में ले गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर Sabour Drug सबौर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार, नशा कारोबारियों के सिंडिकेट पर कुल्हाड़ कब?

भागलपुर के सबौर में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में दो युवक गिरफ्तार हुए, जिनके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।#SabourDrugNews,#BhagalpurCrime,#DrugTrafficking

Darbhanga CMR News: दरभंगा में सीएमआर आपूर्ति पर अधिकारियों और बेनीपुर, बिठौली, हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान राइस मिलरों को सख्त चेतावनी, बड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम, DM...

दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने धान अधिप्राप्ति के समतुल्य चावल आपूर्ति (सीएमआर) की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने 15 जून तक 200 लॉट और माह के अंत तक शत#DarbhangaNews,#CMRSupply,#BiharAgriculture

Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी का चला तबादला एक्सप्रेस! 8 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए – कौन कहां गए!

, , , , ], "author": "डिजिटल डेस्क, दरभंगा", "published_date": "04 जून 2024", "source": "दरभंगा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति" }undefined

Saharsa Mid Day Meal News: बिहार के 189 बच्चे मिड डे मील से बीमार: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, मचा हड़कंप!

सहरसा में मिड डे मील खाने से 189 बच्चों के बीमार पड़ने पर पटना हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट में देरी और सरकारी हलफनामे पर नाराजगी जताई।#SaharsaNews,#MidDayMealScam,#PatnaHighCourt