spot_img

फैशन डिजाइनर पिंकी यादव की दिन-दहाड़ बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, पति और बच्चे के सामने हमलावरों ने मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया से बड़ी खबर है जहां गर्भवती महिला सदर थाना क्षेत्र के रामबाग की रहने वाली फैशन डिजाइनर पिंकी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दुस्साहस यह कि पति और बच्चे के सामने उसकी हत्या की गई जब सभी उसके साथ थे।

- Advertisement -

मामला, जलालगढ़ थाना क्षेत्र के सौतारी चौक के पास की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पिंकी तीन माह की गर्भवती भी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मृतका के परिजनों ने अपने दामाद ललन यादव और देवर प्रदीप यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पिंकी अपने पति और दो बच्चों के साथ दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने मायके अररिया जिला के काली बाजार वार्ड नंबर 14 आॅटो से जा रही थी। इसी दौरान उसके पति और देवर ने मिलकर घटना को अंजाम दिया और घटना को आपराधिक बताने का प्रयास किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

जानकारी के अनुसार, वारदात स्थल से मौका मिलते ही ई-रिक्शा की रेकी कर रहे बिना नंबर प्लेट वाली सफेद अपाची बाइक से आए अपराधियों ने पिंकी पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की। इसमें से एक गोली सीने में लगी।

इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने पिंकी यादव की हत्या का आरोप पति ललन यादव, ललन के बड़े भाई प्रदीप यादव, रंजन यादव और ई-रिक्शा चला रहे भांजे समेत तीन हमलावरों पर लगाया है। मृतका के पति ललन यादव और उसके भांजे को पकड़कर पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। और उससे पूछताछ की जा रही है।

पिंकी की मां का कहना है कि सब कुछ प्री-प्लांड था। दामाद हमेशा मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था। परिजनों का कहना है पिंकी दुर्गा पूजा पर बच्चों के संग मायके जाने की जिद करने लगी।

जिसके बाद पति ने कार की बजाए ई-रिक्शा से पत्नी को उसके मायके ले जाने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक दोनों एक दूसरे के अपोजिट बैठे। घटनाक्रम को अंजाम देने से पहले ललन ने बेटी को गोद में ले लिया।

यह भी पढ़ें:  Gayaji Murder: कहा - तू डायन है ! धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सामान लेने बाजार गई, लौटी नहीं... पढ़िए सुबह खेत में बिफरी लाश!

पिंकी के पिता रामानंद यादव ने बताया कि पिंकी तीन माह की गर्भवती थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वो फैशन डिजाइनर का काम करती थी। पति ललन की नजर पिंकी की कमाई पर रहती थी, जिसका वह विरोध करती थी।

इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद रहता था। पिंकी ने अपने नाम अच्छी खासी जमीन खरीद रखी थी। इसी वजह से उसके पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता ने अपने दामाद और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...

Smastipur News: समस्तीपुर रेल अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, DRM ज्योति प्रकाश ने कहा -मकसद शुरुआती दौर में ही बीमारियों...

स्वास्थ्य शिविर: समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक...

Jamui News जमुई में Excise ASI पर अपहरण का आरोप! वर्दी पर लगा दाग, फिरौती वसूलते रंगे चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़िए शराबबंदी के...

पुलिस वसूली: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत...

Munger News: मुंगेर में Mini Gun Factory एसटीएफ का बड़ा एक्शन, हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार

Mini Gun Factory Munger: बिहार के मुंगेर में एक बार फिर अवैध हथियार निर्माण...