मई,4,2024
spot_img

झोलाछाप दरिंदे डॉक्टर ने महिला का कराया 3 महीनें का अवैध गर्भपात…सबूत मिटाने के लिए नवजात भ्रूण को अपने कुत्ते को खिलाया

spot_img
spot_img
spot_img

हाजीपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपने अवैध नर्सिंग होम कांड कर दिया है। पहले तो वह महिला का अवैध गर्भपात कराया। फिर जब महिला की तबीयत बिगड़ गई तो सबूत मिटाते हुए उस हैवान डॉक्टर ने नवजात के शव को अपने पालतू कुत्ते को खिला दिया।

मामला वैशाली जिले के बलिगांव थाना अंतर्गत चंपापुर अग्रैल का है। यहां तीन महीने की गर्भवती प्रियंका के परिजनों ने पेट में दर्द की शिकायत पर गांव के एक झोला छाप डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। गांव में ही क्लिनिक का बोर्ड लगा कर अस्पताल चलाने वाले इस दरिंदे डॉक्टर ने प्रियंका की इलाज में लापरवाही की। इससे उसका गर्भपात हो गया।

परिजनों का आरोप है कि दर्द की दवाओं के असर से प्रियंका की हालत बिगड़ गई। उसका गर्भपात हो गया। लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये थी कि जब प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी तो इन छोलाछाप डॉक्टर ने प्रियंका का ऑपरेशन कर मृत बच्चे के शव को अपने पालतू कुत्ते को खिला दिया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला की मौत के बाद परिजनों ने थाने में डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इस घटना और एफआईआर के बाद आरोपी डॉक्टर अपनी क्लिनिक पर ताला लगाकर फरार हो गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें