spot_img

महिला सिपाही की मौत: प्रेमी से हुई लड़ाई के बाद महिला सिपाही ने कर ली खुदकुशी, ड्यूटी से लौटी सिपाही ने लगायी फांसी

spot_img
- Advertisement -

प्रेमी से हुए विवाद के बाद महिला सिपाही ने जान दे दी। मामला सराय रोहिल्ला के शास्त्री नगर की है। दिल्ली पुलिस में तैनात 27 वर्षीय सिपाही प्रीति ने पंखे से चुन्नी के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली। वह वहां किराए के मकान में (Female constable hanged herself) रहती थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीस दिन पहले ही उसने वहां किराए पर कमरा लिया था। प्रीति की तैनाती मध्य जिला के करोलबाग थाने में थी। प्रीति मूलरूप से गांव गदरहेड़ी, सहारनपुर की रहने वाली थी। 2022 में वह दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी।

- Advertisement -

रात 10:17 बजे पीसीआर कॉल कि एम-91, गली नंबर पांच, शास्त्री नगर में महिला सिपाही प्रीति ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मकान मालिक कपिल गुप्ता ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। प्रीति अपने बैचमेट के साथ रहती वहां थी। घटना के वक्त फ्लैट में अकेली थी। घर में दो कमरे, एक रसोईघर और एक शौचालय है। पुलिस इस मामले में अब उसके प्रेमी से भी पूछताछ करेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Big News: मुजफ्फरपुर में क्रूर डबल मर्डर, लापता 2 मासूम चचेरी बहनों की मिली ईंट -भट्ठे के पास क्षत-विक्षत लाश, बच्चियों के शरीर पर दरिंदगी के निशान

जानकारी के मुताबिक प्रीति, शनि नाम के युवक से प्रेम करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के घर वाले भी विरोध नहीं कर रहे थे। पुलिस को शक है कि हो सकता है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई हो, जिससे अचानक गुस्से में आकर प्रीति ने यह कदम उठा लिया। उसके माेबाइल को जब्त कर लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Education News: नवोदय विद्यालय रिजल्ट: दरभंगा के छात्रों ने CBSE 12वीं में गाड़े झंडे, खुशी प्रिया बनीं स्कूल टॉपर!

नवोदय विद्यालय रिजल्ट: अरे भैया! दरभंगा के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों...

Bihar Politics: ओसामा शहाब की गिरफ्तारी टली! पटना से खाली हाथ लौटी सीवान पुलिस, जानिए पूरा मामला

ओसामा शहाब: बिहार की सियासत में बुधवार का दिन गहमागहमी भरा रहा। जब सीवान...