spot_img

NH 57 पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर, ड्राइवर और खलासी समेत 5 लोगों की मौत, 12 से अधिक लोग जख्मी

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया से बड़ी खबर है जहां बस और ट्रक की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस भीषण हादसे में ड्राइवर और खलासी की भी मौत हुई है जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हैं। यह बस दिल्ली से पश्चिम बंगाल के मालदा जा रही थी। कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 57 के नवोदय चौक के पास यह भीषण हादसा हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: सबको चौंकाया Jitan Ram Manjhi, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा खुलासा, 'संतोष सुमन मेरे सौतेले बेटे, वही मेरा उत्तराधिकारी'

जानकारी के मुताबिक, बस ड्राइवर को झपकी लग गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ जब बस सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। बस के ड्राइवर और खलासी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का ड्राइवर भी अंदर फंस गया था।

- Advertisement -

लोगों ने ट्रक के आगे का शीशा तोड़कर उसे निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह नवोदय विद्यालय चौक के पास अचानक तेज आवाज हुई। लोगों ने देखा कि एक ट्रक पलटा हुआ है और बस में चीख-पुकार मच रही थी। लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालना शुरू किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Satellite Township: बिहार के 11 शहरों में सेटेलाइट टाउनशिप की प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी योजना, कैसी होंगी ये नई बस्तियां और क्या मिलेंगी सुविधाएं?

बस दिल्ली से मालदा जा रही थी। इस बीच कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 57 के नवोदय चौक के पास अचानक बस चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन से जा रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे बस चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...

Smastipur News: समस्तीपुर रेल अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, DRM ज्योति प्रकाश ने कहा -मकसद शुरुआती दौर में ही बीमारियों...

स्वास्थ्य शिविर: समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक...

Jamui News जमुई में Excise ASI पर अपहरण का आरोप! वर्दी पर लगा दाग, फिरौती वसूलते रंगे चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़िए शराबबंदी के...

पुलिस वसूली: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत...

Munger News: मुंगेर में Mini Gun Factory एसटीएफ का बड़ा एक्शन, हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार

Mini Gun Factory Munger: बिहार के मुंगेर में एक बार फिर अवैध हथियार निर्माण...