spot_img

मुजफ्फरपुर में राइस मील के बॉयलर में भीषण विस्फोट, छह से अधिक मजदूर झुलसे, दो की हालत बिगड़ी

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां राइस मील के बॉयलर में भीषण विस्फोट हुआ है। इसमें कई मजदूर झुलस गए हैं। कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसा कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहटी की है। यहां राइस मील के बॉयलर में अचानक से जोरदार विस्फोट हो गया है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। बॉयलर फटने से छह से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जाता है कि ड्रम फटने से खौलता हुआ पानी इन मजदूरों के ऊपर गिरा। इससे चेहरा, पीठ समेत शरीर का काफी हिस्सा जल गया। शरीर से चमड़ा हट गया। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सभी घायलों को एसकेएमसीएच (SKMCH) में भर्ती कराया गया है। संचालक सकिंदर सिंह के अलावा जो दो मजदूर घायल हुए हैं उनमें मिथिलेश मांझी (35 वर्ष) और अमरजीत (25 वर्ष) की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  CM Samrat Chaudhary का ऐलान: 'अफसर-मंत्री के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे', जानें 10 बड़ी बातें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बॉयलर का मेन पाइप ही अचानक से फट गया। इससे गरम तेलनुमा पानी गिरने लगा। इसके बाद वहां काम कर रहे मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। फिलहाल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर

इस घटना में दो मजदूरों मिथिलेश और अमरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के शरीर का करीब 60 फीसद हिस्सा जल चुका है। शरीर पर से चमड़ा हट गया है। दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हालांकि डॉक्टर की टीम लगातार इलाज कर रही है।

जानकारी के तौर पर आपको बता दें कि इससे पहले भी मुजफ्फरपुर के चंद्रहट्टी में राइस मिल में पानी गर्म करने वाले ड्रम में हुए विस्फोट में पिछले साल के अंत में भी बेला इंडस्ट्रियल एरिया में चिप्स फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट हुआ था। इसमे सात मजदूरों की मौत हो गई थी। इधर, आज के विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों में यह बात काफी गरम है कि आखिर बार-बार यह हादसा क्यों हो रहा। पिछले हादसे में भी पुलिसिया कार्रवाई सिफर रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...

Jamui News: जमुई में सनसनीखेज Fake Kidnapping पुलिसकर्मियों ने रची ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Fake Kidnapping: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...