spot_img

महाराष्ट्र के नासिक में प्राइवेट बस में लगी आग, 11 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, 38 जख्मी, कई खिड़की से कूदकर बचाई जान

spot_img
- Advertisement -

महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार सुबह 4ः40 बजे हुए बस हादसे से कोहराम मच गया। यह हादसा नासिक-औरंगाबाद मार्ग पर होटल मिरची चौक पर हुआ। इस हादसे में निजी यात्री बस जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर से अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते 20 मिनट में बस धू-धूकर जल गई।

- Advertisement -

हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार यवतमाल के चिंतामणी ट्रैवल्स कि स्लीपर कोच बस मुंबई (Mumbai) जा रही थी। धुलियां से मुंबई जा रहे एक ट्रक ने नासिक-औरंगाबाद मार्ग पर स्थित मिरची होटल चौराहे पर इस बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Drug News: मुजफ्फरपुर में नशीली इंजेक्शन का बड़ा रैकेट बेनकाब, 4 अंतर जिला तस्कर दबोचे, लाखों की खेप जब्त!

आग की लपटों में घिरे 11 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। 38 यात्री घायल हो गए। ट्रैवल्स कंपनी के मालिक गुड्डू ने बताया है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक आग की इस घटना में 25 लोग चपेट में आए थे। चिंतामणि ट्रैवल की स्लीपर सीट वाली यह प्राइवेट बस यवतमाल से मुंबई (Mumbai) जा रही थी। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बस में 45 यात्री सवार थे। मृतकों में एक मासूम बच्चा और दस व्यस्क शामिल हैं। जब यह दुर्घटना हुई तब सभी यात्री बस में सो रहे थे। अचानक लगी इस आग से किसी भी यात्री को संभलने का मौका भी नहीं मिला और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IRCTC लाया मॉनसून का सबसे बड़ा तोहफा! Bihar से करें रामेश्वरम-तिरुपति की दिव्य यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट, बुकिंग शुरू

आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के लिए 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' की घोषणा की है। यह यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी, जो दुमका, पटना और बक्सर होते हुए रामेश्वरम, तिरुपति स#BuxarNews,#IRCTCTour,#SouthIndiaPilgrimage

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights