spot_img

दीपावली का कपड़ा धोने पुनपुन में गई चार किशोरियों समेत पांच की डूबने से मौत

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद जिले में उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव के पुनपुन नदी के कुसुमरा घाट के समीप नदी में स्नान करने के दौरान रविवार को चार किशोरियों सहित पांच की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव को ढूंढ निकाला है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हमीदनगर गांव की चार लड़कियां पुनपुन नदी में स्नान करने गयी थी. स्नान करते गयी लड़कियों में हमीदनगर गांव के गनौरी भगत के 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी ,विजय भगत के 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा की 14 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी एवं हरिद्वार भगत के 13 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी दीपावली शामिल है।सभी दीपावली पर घर का कपड़ा धोने के लिए पुनपुन नदी में गई थी।

- Advertisement -

कपड़ा धोने के बाद सभी किशोरियां नदी में स्नान करने लगी। स्नान करने के दौरान वे नदी की तेज धार में बह कर डूबने लगी। उसी दौरान नदी की तेज बहाव में एक के बाद एक लड़कियां एक दूसरे को बहने से बचाने के लिए नदी में डूबने लगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Aurangabad Education News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूलों के नामांकन में बड़ी लापरवाही! 54 शिक्षकों का वेतन कटा, 261 से जवाब मांगा

लड़कियों को नदी में डूबता देख वहां मौजूद कुछ महिलाएं ने शोर मचाना शुरू कर दिया.वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। इस बीच गांव के मोती ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र शंकर ठाकुर ने डूब रहे किशोरियों को बचाने का प्रयास किया। बचाने के दौरान डूब रही किशोरियों ने चारों तरफ से उन्हें पकड़ लिया, जिसके कारण वे भी डूब गए।

सूचना पर पहुंची उपहारा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव को निकाल लिया है। बाकी शवों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna SI Candidates Protest: पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का भयंकर आक्रोश, सड़कों पर उतरे, विरोध मार्च, क्या रद्द होगी SI मुख्य परीक्षा? पढ़िए –...

पटना में दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।#PatnaProtest,#SICandidates,#BiharExamScam

Nalasopara Actress Death News: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत मिलीं: खुश रील के बाद यह चौंकाने वाली खबर… ख़ुदकुशी!

मुंबई के नालासोपारा में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिससे मनोरंजन जगत स्तब्#NalasoparaNews,#SanchitaUgale,#TVActressDeath

Patna High Court News: पटना हाई कोर्ट में 7 नए जजों ने ली शपथ, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर?

पटना हाई कोर्ट में आज सात नए जजों ने शपथ ली, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी। मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने दिलाई शपथ, लंबित मामलों में कमी की उम्मी#PatnaHighCourt,#BiharJudiciary,#JudgeAppointment

Deepak Prakash Minister News: मंत्री दीपक प्रकाश के पद पर खतरा? सुप्रीम कोर्ट का आया बिहार सरकार और चुनाव आयोग नोटिस!

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बिना विधायक या एमएलसी बने दोबारा मंत्री बनाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है,#DeepakPrakash,#BiharPolitics,#SupremeCourt