spot_img

मुठभेड़ में 25-25 लाख के इनामी टॉप नक्सली कमांडरों समेत पांच ढेर, 2 AK 47, 1 इंसास, दो रेगुलर राइफल बरामद

spot_img
- Advertisement -

झारखंड पुलिस के हाथ सोमवार को बड़ी सफलता लगी। दरअसल पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में दो टॉप कमांडर हैं, जिन पर 25-25 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

- Advertisement -

चतरा-पलामू सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर लावालौंग थाना क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सीआरपीएफ 190, कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा जिला बल को लगाया गया था।

- Advertisement -

मुठभेड़ झारखंड के चतरा में हुई। मारे गए नक्सलियों के पास से दो एके 47 भी बरामद हुई हैं। पुलिस का ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए टॉप कमांडर के अलावा अन्य तीन पर भी पांच-पांच लाख का इनाम है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: राउज एवेन्यू कोर्ट में आज बड़ा फैसला: लालू परिवार के 'Money Laundering Case' पर तय होंगे आरोप?

चतरा पुलिस मुठभेड़ में सैक कमांडर गौतम पासवान, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सब जोनल कमांडर अमर गंझू, नंदू और संजीत भुइयां मारे गए हैं। सैक कमांडरों पर 25 लाख और सब जोनल कमांडरों पर पांच लाख का इनाम है। दो एके 47, एक इंसास और दो रेगुलर राइफल मिले हैं।

एंटी नक्सल अभियान के दौरान लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पांच माओवादियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में आधा दर्जन माओवादियों को गोली लगने की भी सूचना मिली है। मुठभेड़ के दौरान मौके से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामान बरामद किया है।

एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है और हथियार बरामद किया गया है।

जांच में पता चला है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में गौतम पासवान और चार्ली शामिल हैं। दोनों SAC के सदस्य हैं। दोनों पर 25-25 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मुठभेड़ में मारे गए तीन अन्य नक्सलियों की पहचान नंदू, अमर गंझु और संजीव भुईयान के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  Jamui Road Accident: शादी से लौट रहे तीन युवकों की बाइक पिकअप से टकराई, 2 युवकों की मौत, 1 घायल, पढ़िए -ड्राइवर कहां पहुंचा, झारखंड से आई बारात... और काल!

ये तीनों सब-जोनल कमांडर थे और तीनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों के पास से एके 47 के अलावा इंसास राइफल भी बरामद हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: चंद रुपयों में बिक गया Tilka Majhi का ठिकाना, बचे सिर्फ बे-ईमान … बरगद का पेड़ पूछ रहा मौन ‘ सवाल ’...

इतिहास सिर्फ तारीखों का बहीखाता नहीं है, यह समाज की आत्मा और संघर्षों का...

सोनपुर मंडल में Railway Ticket Checking: 3172 यात्रियों पर लगा भारी जुर्माना, 22 लाख से अधिक वसूले

Railway Ticket Checking: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं? तो...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर नौशाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा … अवैध संबंध और पैसों का लेन-देन बना हत्या की वजह, पढ़िए पार्टी के नाम पर...

मुजफ्फरपुर हत्याकांड: बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए नौशाद आलम हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज...