spot_img

नहीं रहे पूर्व विधायक दाऊद अली, मुंबई में ली आखिरी सांस, शोक में डूबा बिहार, होम्योपैथिक संघ

spot_img
- Advertisement -

होम्योपैथिक संघ के प्रदेश पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर रहे डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। राजद नेता को दिल की बीमारी थी। पिछले कुछ दिनों से इनकी तबीयत बेहद खराब चल रही थी। जिसके कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया।

- Advertisement -

जानकारी हो कि, दाउद अली यह विधान सभा में सत्ताधारी दल जदयू के सचेतक भी रह चुके थे। हालांक, पिछले कुछ महीनों से यह बिमारी हालत में इलाज करवा रहे थे। अब  उनका निधन मुंबई स्थित एक अस्पताल में हो गया है। फिलहाल मृत पूर्व विधायक का शव मुंबई से सड़क मार्ग द्वारा उनके पैतृक गांव बक्सर जिला के कठार स्थित आवास पर आने की खबर है।  जहां लोग उनका अंतिम दर्शन करेंगे जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Hajipur Fire: हाजीपुर आग का तांडव, फोम फैक्ट्री जलकर खाक, जान बचाकर भागे मजदूर

पूर्व विधायक दाऊद अली ने 2010 में डुमरांव से जेडीयू के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था और राजद के सुनील कुमार को हराया था। दाऊद अली को 42,538 वोट मिले थे जबकि सुनील कुमार को 22,692 वोट मिले थे। वर्ष 2015 तक डुमरांव के विधायक रहे दाऊद अली बाद में टिकट ना मिलने से पार्टी से नाराज हो गए थे और जेडीयू छोड़कर राजद में शामिल हो गए थे। यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाने वाले नेता थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. दाऊद अली के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है कि दाऊद अली एक प्रसिद्ध समाजसेवी थे और वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

नीतीश ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें। इधर, उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके स्वजनों के साथ-साथ नाते रिश्तेदार एवं डुमरांव नगर के लोग स्तब्ध रह गए।

लोगों का कहना है कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि हंसमुख, मिलनसार तथा सबके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले दाउद अली अब इस दुनिया में नहीं है। इस दुखद घड़ी पर सामाजिक मंच के साथ-साथ पूर्व विधायक को जानने वाले कई लोगों ने परिजनों को संबल तथा मृतात्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...