पटना से बड़ी खबर है, बाहुबली हुलास पांडे बक्सर से पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के बेटे ने खुद को गोली मार ली है। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि, अब इस मामले में नया मोड़ आया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बाथरूम में गिरकर मौत हुई। वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। सिर में चोट की बात कही गई है। हालांकि, पुलिस ने इसमें चुप्पी साध ली। मौत को लेकर कई चर्चाएं हैं।
मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है। इससे पहले आई खबर में बताया गया था कि हुलास पांडेय के बेटे ने खुद को सिर पर गोली मारी। पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उसकी जान नहीं बच सकी।
हुलास पांडेय के बेटे ने पिस्टल से खुद को सिर में गोली मार ली। इसके बाद उसे गंभीर रूप से इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी मौत हो गई है। मृतक की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना में जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया, वह लाइसेंसी है। हुलास पांडेय के बेटे ने खुद को गोली क्यों मारी, अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई है।
जानकारी के अनुसार, बाहुबली हुलास पांडे बक्सर से पूर्व एमएलसी रह चुके हैं। पटना में घर पर उनके बेटे ने खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हुलास पांडेय के बेटे की उम्र महज 14 साल थी।
बताया जा रहा कि उसने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी की है। बेटे के गोली लगने की सूचना के बाद परिजन उसे पास के पारस हॉस्पिटल ले गए। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अभी यह पता नहीं चल सका है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घर पर मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजन अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।







