
पटना से बड़ी खबर हेै जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया है। एक बस मालिक पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि मामला रंगदारी से संबंधित है।
बताया जा रहा कि पटना-मसौढ़ी रोड पर बड़ी पहाड़ी के पास अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल ने हत्याकांड बस मालिक कृपाशंकर सिंह की हत्या को अंजाम दिया। वर्चस्व और रंगदारी को लेकर विवाद में वारदात की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बस मालिक को अपराधियों ने चारों तरफ से घेरकर मार डाला।
जानकारी के मुताबिक, अगमकुआं थाना इलाके में बुधवार देर रात घात लगाकर बैठे अपराधियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। बताया जा रहा कि कृपाशंकर सिंह बैरिया बस स्टैंड से बाइक पर घर लौट रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 42 वर्षीय कृपाशंकर सिंह अचानक हुई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार बस मालिक कृपाशंकर सिंह पर पटना के बैरिया बस स्टैंड के पास फायरिंग की गई। कृपाशंकर सिंह हजारीबाग के रहने वाले हैं और अपने मित्र के साथ पटना आए थे। लेकिन बुधवार देर रात पहले से छिपे अपराधियों ने बैरिया बस स्टैंड के पास उनकी ह’त्या कर दी।
बताया जा रहा है कि कृपाशंकर सिंह बाइक से बेउर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ है। जैसे ही वह बड़ी पहाड़ी के पास पहुंचे अचानक आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
वर्चस्व और रंगदारी के साथ-साथ एजेंटी को लेकर विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। वहीं इस वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यही नहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है।







