spot_img

Samastipur News: समस्तीपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या की कोशिश कर मरा समझ बगीचे में फेंका

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है यहां एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला, चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर दरिंदों ने मारने की कोशिश की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यहां तक कि उसे मरा हुआ समझकर दरिंदे लीची बगान में फेंककर फरार हो गए। स्थानीय स्तर पर किशोरी का इलाज किया गया लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसे मुजफ्फरपुर लेकर परिजन गए हैं जहां एक निजी क्लीनिक में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में बैंक हड़ताल टली, अब सोमवार से खुलेंगे सभी बैंक, फटाफट निपटा लें अपने काम

जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी बहुत ही गरीब परिवार से है। वह दो दिनों से घर से गायब थी। परिजन उसे तलाश रहे थे इसी बीच स्थानीय लोगों ने बगीचे में खून से लथपथ बेहोश निर्वस्त्र किशोरी को देखकर उसकी पहचान की। बाद में स्थानीय अस्पताल में ग्रामीण उसे ले गए जहां से तबीयत खासी बिगड़ने के बाद उसे गंभीरावस्था में परिजन ग्रामीणों के आर्थिक मदद से लेकर मुजफ्फरपुर ले गए जहां वह जिंदगी से जूझ रही है।

यह भी पढ़ें:  बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब एक क्लिक में मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं और कामकाज का पूरा ब्योरा

 

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है। जल्द की दरिंदों की गिरफ्तारी होगी। एसपी हृदय कांत ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है। कहा है कि चकमेहसी थाने की पुलिस जल्द दोषियों की तलाश करेगी। किसी भी सूरत में दरिंदों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey