मई,2,2024
spot_img

शादी के एक दिन बाद दूल्हे की बेरहमी से हत्या, लाश को नहर में फेंका

spot_img
spot_img
spot_img

गया से बड़ी खबर है जहां जिले के गुरुआ थाना अंतर्गत लकडाही गांव में शादी के दूसरे दिन दूल्हे की हत्या कर लाश को नहर में फेंक दिया गया। इस दर्दनाक वारदात के बाद कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, अपराधियो ने धारदार हथियार से दूल्हे को मौत के घाट उतार दिया। अपराधियों ने बीती देर रात तीस वर्षीय दूल्हे अशोक कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं, शव को घर के तीन किमी दूर गुलनी नहर के समीप फेंक दिया।

वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गुरुवार की सुबह शव मिलने के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं,नई नवेली दुल्हन का देखते ही देखते सुहाग उजड़ गया। वह रो रोकर बेहाल बनी हुई है।

इधर वारदात के बाद गुरुआ थाना अंतर्गत लकडाही गांव में हत्या को लेकर परिजनों और गांव में कई तरह की चर्चा हो रही है। फिलहाल, घटनास्थल पर गुरुआ थाना के पुलिस और शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचे। घटनास्थल पर शव पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

परिजनों का कहना है कि 29 मई को लकड़ाही ही गांव निवासी सुखदेव यादव के बड़े बेटे अशोक कुमार की बारात औरंगाबाद गई थी। शादी के बाद 30 मई को वह दुल्हन को लेकर घर लौटा था। घर में खुशी का माहौल था। सगे-संबंधियों से घर भरा पड़ा था।

एक जून यानी गुरुवार को परिजनों को अशोक कुमार का शव मिलने की सूचना आते ही नई नवेली दुल्हन समेत घर में कोहराम मच गया। जिस घर में जहां खुशी का माहौल था, वहां गम भरा चीख सुनाई देने लगी।

बीते 29 मई को ही अशोक की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद 30 मई को बारात औरंगाबाद से वापस लकराही गांव लौट आई थी। सूचना पर आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे तो वहां मृत अवस्था में अशोक को देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Sitamarhi News | डकैतों का नया नुस्खा...मुझको पानी पिला दीजिए...डॉक्टर दंपती के हाथ-पैर बांध अहले सुबह 5 लाख की डकैती

उन्होंने कहा कि एक दिन पहले जिस युवक की राजी खुशी शादी हुई थी, आज उसे मौत की नींद सुला दिया गया। घटना के पीछे कारण क्या है या अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है लेकिन परिजनों और ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस शव उठाने में अभी तक असफल रही है।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court News| आया Women Empowerment पर Supreme फैसला, Bar Association में अब महिलाओं को मिलेगा एक तिहाई आरक्षण

गुरुआ थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने घटना की जानकारी जिला मुख्यालय में वरीय अधिकारी को भी दी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें