spot_img

Chhattisgarh Road Accident | पिकअप जा घुसी टाटा 407 में, छठी कार्यक्रम से लौट रहे 9 की मौत, 23 लोग जख्मी

spot_img
- Advertisement -

Chhattisgarh Road Accident | पिकअप ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में मारी टक्कर| छठी कार्यक्रम से लौट रहे 9 लोगों की मौत। 23 लोग जख्मी हैं। बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ से है। यहां भीषण रोड एक्सिडेंट हुआ है। हादसा, बेमेतरा जिले में रविवार देर रात हुआ है। हादसे में नौ लोगों की जानें (9 people returning from the sixth program died, 23 injured) चलीं गईं हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Chhattisgarh Road Accident |छत्तीसगढ़ रोड एक्सिडेंट,बेमेतरा से 18 किमी दूर कठिया गांव के पास हुआ

वहीं, 23 से अधिक लोग जख्मी हैं। जख्मियों में से कुछ की हालत गंभीर बताई (In Chhattisgarh, a pickup collides with a truck) जा रही है। हादसा,बेमेतरा से 18 किलोमीटर दूर कठिया गांव के पास हुआ है जहां, एक पिकअप ने सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक को टक्कर मार दी।

- Advertisement -

Chhattisgarh Road Accident | तीस से ज्यादा लोग पिकअप में सवार होकर आठ किमी दूर ग्राम तिरवईया में छठी के कार्यक्रम में गए थे

जानकारी के अनुसार, पथर्रा गांव के तीस से ज्यादा लोग पिकअप में सवार होकर आठ किमी दूर ग्राम तिरवईया में छठी के कार्यक्रम में गए थे। खाना खाकर सभी पिकअप में सवार होकर लौट रहे रहे थे। पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। वह कठिया गांव से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मिनी ट्रक से जा टकराई। पिकअप के परखच्चे उड़ गए। जहां, यात्रियों से भरी पिकअप वैन ने सड़क पर खड़ी एक टाटा 407 गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन टाटा 407 में जा घुसी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 'महा-आक्रोश' की आग: फार्मासिस्ट छात्रों ने PCI के खिलाफ फूंका पुतला, सड़कों पर उतरे हजारों!

Chhattisgarh Road Accident | चार की हालत नाजुक है

जानकारी के अनुसार, हादसे में चार लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। इनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें चार की हालत नाजुक है। तत्काल जख्मियों को रायपुर एम्स रेफर किया गया है। कलेक्टर बेमेतरा रणवीर शर्मा ने सोमवार सुबह बताया कि सभी जख्मियों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  BPSC की नई अध्यक्ष हरजोत कौर बम्हरा: क्या पार कर पाएंगी विवादों की 'अग्निपरीक्षा'?

Chhattisgarh Road Accident | मृतकों में ये हैं शामिल

यह हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। सभी लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है। इनमें चार  लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। बाकी की मौत इलाज के दौरान हुआ है। मृतकों में पचास साल के भूरी निषाद, पचपन वर्षीय नीरा साहू, साठ साल की गीता साहू, साठ साल की अग्निया साहू, चालीस साल के खुशबू साहू, वहीं तीन बच्चे पांच साल के मधु साहू, छह साल के रिकेश निषाद और ट्विंकल निषाद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 'महा-आक्रोश' की आग: फार्मासिस्ट छात्रों ने PCI के खिलाफ फूंका पुतला, सड़कों पर उतरे हजारों!

Chhattisgarh Road Accident | राहगीरों ने दी पुलिस को हादसे की सूचना

पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना राहगीरों ने दी। सूचना पाकर बेमेतरा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पहुंचे। घायलों को बेमेतरा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों को रायपुर एम्स भेजा गया है। बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार: 20 और पुलों-हाईवे पर टोल टैक्स, क्या आपकी गाड़ी पर भी लगेगा? देखें पूरी लिस्ट!

Bihar Toll Tax: बिहार के 20 और पुलों व स्टेट हाईवे पर अब टोल टैक्स लागू होगा। पथ निर्माण विभाग ने व्यावसायिक वाहनों के लिए नई दरें तय की हैं, जिसमें निजी कारों को छूट दी गई है।#BiharTollTax,#CommercialVehicles,#RoadInfrastructure

खुशखबरी! बिहार से बेंगलुरु, अहमदाबाद और मैसूर के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग

Bihar Special Train: रेलवे ने बिहार समेत 6 राज्यों के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत दी है। प्रयागराज, सूबेदारगंज, दानापुर और दरभंगा से बेंगलुरु, अहमदाबाद, एर्नाकुलम और मैसूर के लिए क#BiharTrainNews,#SpecialTrains,#IndianRailways

अनंत सिंह की बेटी की शादी में धमाका! घुड़दौड़ में जीतने वाले को मिलेगी चमचमाती Mahindra Thar

Anant Singh Wedding: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को है. इस शाही शादी में मेहमानों के लिए खास घुड़दौड़ प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें जीतने वाले क#AnantSinghWedding,#BiharWeddings,#RoyalWedding

अनंत सिंह की बेटी की शादी में बृजभूषण बोले- ‘दबदबा था, है और रहेगा’, ललन सिंह भी दिखे!

Bihar Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'दबदबा था, है और रहेगा', वहीं#AnantSinghWedding,#BrijbhushanSharanSingh,#BiharPolitics