spot_img

पूर्व CM जीतन राम मांझी के गरीब संपर्क यात्रा में डांसरों ने लगाए अश्लील ठुमके

spot_img
- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की गरीब संपर्क यात्रा में डांसरों ने अश्लील ठुमके लगाकर फिर से बिहार की राजनीति गरमा गई है। कारण, जीतन राम मांझी और मंत्री संतोष सुमन इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा पर हैं।

- Advertisement -

इस यात्रा में मांझी इशारों-इशारों में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर बार-बार हमला भी बोल रहे हैं। नवादा से शुरू हुई ये यात्रा गया जिले के अलग-अलग जगहों से गुजर रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस बीच मांझी के इस यात्रा के दौरान मंच पर महिला डांसरों के अश्लील ठुमके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कर हर कोई हैरान है कि पूर्व मुख्यमंत्री के इस यात्रा में ऐसी हरकत शर्मनाक है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के बाद अब बिहार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गरीब संपर्क यात्रा पर निकले हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान जीतन राम मांझी अलग- अलग जगहों पर जा कर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur Big News मुजफ्फरपुर NH-28 पर भीषण हादसा, कंटेनर से भिड़ी कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत

इसके साथ ही उन्हें मांझी भी यह विश्वास दिला रहे कि वे उनकी समस्या को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री कुमार से बात करेंगे। वहीं, मांझी के इस यात्रा में आए दिन कोई न कोई नया मामला निकल कर सामने आ रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मांझी के गरीब जोड़ों यात्रा में अश्लील डांस करवाया गया है।

दरअसल, जीतन राम मांझी पिछले कुछ दिनों से राज्य के अलग–लग जिलों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उसनी बातों को सुनकर उसका समाधान कर रहे हैं। इस कड़ी में कल उनकी यात्रा बोधगया के खिरियावां में रखी गई थी। मांझी के इस यात्रा की शुरूआत गुरारू में पैदल मार्च से हुई।

इसको लेकर बोधगया में कई जगहों पर पैदल यात्रा किया गया साथ ही कई जगहों पर नुक्कड़ सभा और जनसभा का आयोजन भी किया गया था। वहीं जब मांझी बोधगया के खिरियावां के मंच से संबोधन करने के बाद चले गए।

यह भी पढ़ें:  Siwan News: सीवान में शहाबुद्दीन के बेटे Osama Shahab Raid राजद MLA ओसामा के घर पुलिस का छापा, DIG ने बताई ये वजह

मांझी की इस यात्रा के वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भीड़ जुटाने के लिए महिला डांसरों से अश्लील डांस करवाया, जिससे भारी संख्या में भीड़ जुट सके। बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो बुधवार को गया में गरीब संपर्क यात्रा के दौरान बोधगया के खिरियावां में बने मंच का है, जहां मांझी की गरीब संपर्क यात्रा के दौरान मंच पर लोगों की भीड़ जुटाने के लिए ये फूहड़ता और गंदे गानों पर दो महिला डांसरों को इन भद्दे और गंदे गानों पर अश्लील डांस कराया गया।

गरीब संपर्क यात्रा के चौथे दिन बुधवार को गुरारू में पदयात्रा के साथ शुरुआत हुई। इसके बाद बोधगया में कई जगहों पर पदयात्रा, नुक्कड़ सभा और जनसभाएं आयोजित किया गया था।

वहीं, पूर्व सीएम के जाने के बाद बोधगया के खिरियावां में हो रही थी मांझी के जाने के बाद ही मंच पर दो महिला डांसरों को बुला कर उनसे अश्लील डांस करवाया गया। इस पुरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। कुछ लोगों द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि, मांझी के पार्टी के लोगों ने ही भीड़ को इक्कठा करने के लिए महिला डांसरों को बुला कर फुहड़ गाने पर डांस करवाया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Building Rules: अब बिहार के गांवों में भी मकान बनाने के लिए पास करना होगा नक्शा? जानिए सरकार का नया प्लान

आपको बताते चलें कि, जीतन राम मांझी 26 फरवरी 2023 को गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गरीब जगाओ रैली करने वाले है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी ने भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह को आमंत्रित किया है। मांझी ने दावा किया है कि गया के गांधी मैदान में आयोजित रैली में एक लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा पर हैं। मांझी के गरीब संपर्क यात्रा की शुरूआत नवादा से हुई थी जो गया जिले के अलग-अलग जगहों से गुजर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Big News: विक्रमशिला सेतु ढहा: सरकार का बड़ा एक्शन, इंजीनियर निलंबित, CM ने राजनाथ सिंह से मांगी मदद

विक्रमशिला सेतु: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना ये अहम पुल अचानक...

Vikramshila Bridge: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु धंसा, 3 महीने तक रहेगा बंद; सेना की मदद से होगा मरम्मत का काम

Vikramshila Bridge: बिहार के भागलपुर में उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला लाइफलाइन...

Darbhanga Murder Case: कृष्ण मंडल हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पढ़िए ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Darbhanga Murder Case: दरभंगा जिले के बिरौल में हुए कृष्ण मंडल हत्याकांड में पुलिस...