मई,5,2024
spot_img

Bihar News: राजद में लालू यादव के अलावे दूजा ना कोई… फिर बनेंगे राष्ट्रीय राजद अध्यक्ष, 12वीं बार संभालेंगे कमान, किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

spot_img
spot_img
spot_img

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोई नहीं सिर्फ लालू प्रसाद यादव। इस पद के लिए बुधवार को लालू प्रसाद यादव ने नामांकन कर दिया है। इसी के साथ निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेता मौके पर मौजूद रहे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 अक्टूबर को 12वीं बार पार्टी की कमान संभालेंगे।

5 जुलाई 1997 को आरजेडी की स्थापना हुई थी और तबसे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ही हैं। जनता दल से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव 1997 में पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद ये लालू यादव निर्विरोध ही चुने जा रहे है। यहां तक की चारा घोटाले में सजा के बाद भी लालू निर्विरोध ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।

जानकारी के अनुसार, लालू यादव एक बार फिर निर्विरोध तरीके से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। लालू दोपहर क़रीब 12 बजे 13 वीपी हाउस स्थित पार्टी ऑफिस में नामांकन दाखिल किया। इस मौक़े पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, लालू की बेटी मिसा भारती, एमएलसी सुनील सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  Vande Bharat Express Train | Jaynagar और Muzaffarpur से दिल्ली दौड़ेंगी Vande Bharat Express, दरभंगा के हिस्से में...?

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चुनाव संबंधी पूरी प्रक्रिया होनी है। इसके लिए निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी और सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन दिल्ली पहुंच चुके हैं। आरजेडी के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी निर्वाचन के दौरान मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया था

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें