spot_img

CSP संचालक के गले पर हथियार रख लूटे 2.70 लाख, 3 राउंड फायरिंग, चाकू से बोला हमला

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर है जहां जिले में हथियारबंद अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से दो लाख 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए हैं। इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। इसके अलावा बदमाशों ने संचालक से दो मोबाइल और लॉकेट भी छीन लिया। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है।

- Advertisement -

सभी अपराधी सीएसपी केंद्र में ग्राहक बनकर आए थे। घटना की जानकारी मिलने पर सिकरहना डीएसपी और ढ़ाका पुलिस मौके पर पहुंची। घटना ढ़ाका थाना क्षेत्र के सराठा बाजार पर स्थित फिनो बैंक के सीएसपी की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ढाका थाना क्षेत्र के सराठा गांव स्थित नहर के समीप के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) के संचालक श्यामबाबू कुमार बैठे थे। इसी बीच बाइक पर तीन अपराधी वहां आ धमके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Cyber Crime News: डिप्टी CM को धमकी देने वाला मोबाइल मिला, शेखपुरा से जुड़ा तार, कैसे हुई उपमुख्यमंत्री को फंसाने की कोशिश?

इसके बाद बदमाश ने संचालक के गले से हनुमानी और दो मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। भागने के दौरान रास्ते में अपराधियों ने कुत्ते को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस दौरान तीन राउंड गोली चलाई।

घटना की सूचना पर सिकरहना के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुंवर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सीएसपी केंद्र संचालक से स्टेट बैंक के खाते से तीस हजार रुपयों निकालने की बात कही। इसपर सीएसपी संचालक ने कहा कि दूसरे बैंक के खाता से दस हजार तक की ही निकासी हो पाएगी। इसपर बदमाशों ने कहा ठीक है पैसे निकालो।

संचालक श्याम बाबू ने ने जैसे ही आधार और फिंगर देने के लिए कहा, इसपर अपराधियों ने उनपर पिस्टल तान दी और काउंटर में रखे सभी कैश निकाल लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने संचालक के गले पर चाकू रख दिया।

अपराधियों ने सीएसपी केंद्र संचालक से स्टेट बैंक के खाते से तीस हजार रुपयों निकालने की बात कही। इसपर सीएसपी संचालक ने कहा कि दूसरे बैंक के खाता से दस हजार तक की ही निकासी हो पाएगी। इस पर अपराधियों ने कहा ठीक है पैसे निकालो।

संचालक श्याम बाबू ने ने जैसे ही आधार और फिंगर देने के लिए कहा, इसपर बदमाशों ने उनपर पिस्टल तान दी और काउंटर में रखे सभी कैश निकाल लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने संचालक के गले पर चाकू रख दिया।

घटना का विरोध करने पर एक अपराधी ने संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। इस कारण वह मामूली रूप से जख्मी हो गए। फिर अपराधी सीएसपी के कैश काउंटर से दो लाख 70 हजार रुपया निकल लिए और चलते बने। अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए बहलोलपुर ढाका मुख्य पथ की ओर फरार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी में पुलिस का ‘बड़ा खेल’! 419 किलो गांजा बरामद, थानाध्यक्ष समेत 3 सस्पेंड

मधुबनी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 419 किलो गांजा जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आने पर थानाध्यक्ष#MadhubaniCrime,#GanjaSeizure,#PoliceSuspension

Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत पूरे बिहार में होगा कमाल! जब बस अड्डों पर बनेगा हाई टेक मॉल, कैफेटेरिया, होटल और बैंक्वेट हॉल;...

बिहार के बस अड्डे अब दिल्ली-मुंबई जैसे आधुनिक और विश्वस्तरीय बनेंगे। पटना और मुजफ्फरपुर में हाईटेक टर्मिनल बनेंगे, जिनमें मॉल, होटल और ईवी चार्जिंग जैसी सुविधाए#BiharBusTerminal,#PatnaBusTerminal,#MuzaffarpurTerminal

Kaimur BJP News: मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल! मंगल पांडेय ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष को घेरा

कैमूर पहुंचे पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया और बंगाल में भ्रष्टाचार#KaimurNews,#BiharPolitics,#MangalPandey

Darbhanga News: दरभंगा में वकीलों ने मनाई बाबाराव सावरकर की जयंती, जानें क्यों भावुक हुए सभी!

दरभंगा में वकीलों ने महान क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर उर्फ बाबाराव सावरकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके राष्ट्रभक्ति और स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए अमूल्य य#DarbhangaNews,#BabaraoSavarkar,#FreedomFighter