मई,3,2024
spot_img

मलमास मेले में स्नान के लिए निकले थे, अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, महिला समेत 3 लोगों की मौत, तीन ही हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

गया से बड़ी खबर है जहां गया-नालंदा जिले के सीमावर्ती गांव सिंगरा के पास में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसा सुबह करीब छह बजे हुई है। इसमें एक 10 वर्षीय लड़की, 40 वर्षीय महिला और 30 साल के युवक की मौत हुई है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन जो जानकारियां मिल रही है उसके अनुसार यह लोग राजगीर में लगने वाले प्रसिद्ध मलमास मेले में स्नान के लिए निकले थे। इसी क्रम में हादसा हो गया। मृतक नालंदा जिले के एकंगरसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। संभवत एक ही परिवार के हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Bhojpur News| रेत माफिया के वर्चस्व का Bloody Game, कई राउंड फायरिंग, दो Laborers killed

ये सभी एक बोलेरो वाहन से राजगीर में लगने वाले प्रसिद्ध मलमास मेले में स्नान करने के लिए निकले थे। सीमावर्ती क्षेत्र में बोलेरो वाहन पलटी खा गई। इसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं बोलेरो के चालक की भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दो अन्य भी गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को इलाज के लिए गया के महकार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर महकार थाना और सरबहदा ओपी थाना की पुलिस पहुंची है। पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। वहीं, तीन अन्य गंभीरों को महकार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें