मई,6,2024
spot_img

थाने में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, हाजत की जगह कंप्यूटर रूम में रखा गया था, पुत्र ने कहा-पुलिस वालों ने की है मेरे पिता की हत्या, थानाध्यक्ष सस्पेंड

spot_img
spot_img
spot_img

बक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां के कोरानसराय थाने में बुजुर्ग करीब 67 साल के कोपवा गांव के यमुना सिंह ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। उसे बुधवार की शाम ही गिरफ्तार कर लाकर कंप्यूटर रूम में रखा गया था जहां उसने अपनी जिंदगी देर रात खत्म कर ली। मामले में थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला बुधवार देर रात की है।

जानकारी के अनुसार, यमुना सिंह को पुलिस ने हाजत में बंद रखने की बजाए कंप्यूटर रूम में रखा था। यहीं टेबल पर चढ़कर पंखे में गमछा के सहारे लटककर फांसी लगा ली। इस घटना के बाद बक्सर के एसपी नीरज ने कोरानसराय के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर

गुरुवार की सुबह थाना के कंप्यूटर रूम में पंखे की कुंडी से लटके यमुना को पुलिस जवानों ने उतारकर तत्काल डाक्टर के पास ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह सूचना जैसे ही बक्सर SP नीरज को लगी अनन फानन में इसे बड़ी लपरवाही मानते थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद घटना की जांच में स्वयं जुट गए है।

यह भी पढ़ें:  Rajasthan Road Accident News| सवाई माधोपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत

 

वहीं, बेटे अरुण सिंह का कहना है कि उनके पिता की पुलिस वालों ने हत्या की है। चौकीदार और सिपाही ने घर से मारते हुए ले गए थे। थाना में भी खूब मारा है। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मौत के बाद पुलिस पर जमकर हमला बोला है। परिजनों ने कहा है कि यमुना सिंह को पुलिस ने टार्चर किया। मारपीट की। पिटाई से मौत होने

थाने में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, हाजत की जगह कंप्यूटर रूम में रखा गया था, पुत्र ने कहा-पुलिस वालों ने की है मेरे पिता की हत्या, थानाध्यक्ष सस्पेंड के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी का रूप दिया गया। स्‍वजनों का यह भी आरोप है कि कोरान सराय पुलिस ने मौत के बाद शव को जिला मुख्यालय के अस्पताल में ले जाकर इलाज कराने का हाई वोल्टेज ड्रामा किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections | BJP के गोपालजी ठाकुर, RJD के ललित यादव से Show Cause

जानकारी के अनुसार, यमुना सिंह के परिजन और भोला पासवान एवं मिथिलेश पासवान के परिजनों के बीच कुछ दिनों पूर्व बच्चों के खेल में विवाद हुआ था। इसमें मारपीट भी हुई थी। इसी मामले में थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने यमुना सिंह को गिरफ्तार किया था।

इधर, थाने में हुई इस मौत की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के विरोध में कोपवा गांव के सामने मुख्य सड़क पर लोगों ने डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग को जाम कर दिया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए कई थानों की पुलिस कोरानसराय में कैंप कर रही है। पूरी घटना में वरीय पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें