spot_img

हैवानियत! बच्चों के साथ खेल रही 5 साल की बच्ची को किया अगवा, फिर सामूहिक दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, खेत में लाश दफनाया

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया से बड़ी खबर है जहां एक पांच साल की बच्ची को पहले अगवा किया फिर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद दरिंदों ने उसे दफना दिया है। तीन दरिंदों ने बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी। लाश को खेत में दफना दिया। मामला जिले के अमोर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पंचायत की है।

- Advertisement -

मृतक बच्ची के पिता नीरज मंडल ने बताया कि बीते शुक्रवार बच्ची बच्चों के साथ खेल रहे थी। इसी दौरान ही गांव के तीन युवकों ने उसे उठा लिया। तीनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में दफना दिया। उन्होंने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी की सूचना थाने में दी गई थी। वहीं पुलिस और परिवार वाले मिलकर उसे ढूंढ रहे थे। बताया जा रहा है कि बच्ची तीन दिन से लापता थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीती शाम चार बजे बच्ची तीन दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलने के दौरान ही गांव के कुछ लोगों ने बच्ची का अपहरण कर लिया। अपहरण करने वाले लोबिन मंडल और कौसर आलम और एक आरोपी थे। तीनों ने मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Gayaji Murder: कहा - तू डायन है ! धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सामान लेने बाजार गई, लौटी नहीं... पढ़िए सुबह खेत में बिफरी लाश!

पिता नीरज मंडल ने बताया कि लवली कुमारी बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलने के दौरान ही गांव के ही कुश मंडल ने बच्ची का अपहरण कर लिया। कुश मंडल के साथ उनके दो साथी लोबिन मंडल एवं कौसर आलम ने मिलकर बच्ची के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में दफना दिया।

गुमशुदगी की सूचना अमौर थाना को ही दिया था। वहीं घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार की शाम सूचना मिली की फकीर टोली थाना अमौर स्थित एक बांध के पास झाड़ी में एक पांच से छह वर्ष की बच्ची का शव है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस दौरान परिजनों ने बताया कि तीन लोग जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है ने बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक को अभिरक्षा में लिया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

वहीं, पुलिस ने छापेमारी कर बच्ची के दो चचेरे चाचा और बीस साल के कौशर आलम को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों द्वारा बताई जगह पर छापेमारी कर गड्ढे से बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...

Smastipur News: समस्तीपुर रेल अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, DRM ज्योति प्रकाश ने कहा -मकसद शुरुआती दौर में ही बीमारियों...

स्वास्थ्य शिविर: समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक...

Jamui News जमुई में Excise ASI पर अपहरण का आरोप! वर्दी पर लगा दाग, फिरौती वसूलते रंगे चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़िए शराबबंदी के...

पुलिस वसूली: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत...