spot_img

NEET परीक्षा रद्द: NTA का बड़ा फैसला, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, लाखों छात्रों को मिलेगी राहत?

spot_img
- Advertisement -

NEET परीक्षा रद्द: देश भर के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बड़ा ऐलान किया है। बहुप्रतीक्षित NEET UG 2026 परीक्षा को अनियमितताओं और पेपर लीक की खबरों के बाद अब रद्द कर दिया गया है। छात्रों के भविष्य और परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए यह कड़ा कदम उठाया गया है।

- Advertisement -

NEET परीक्षा रद्द होने का कारण और CBI जांच

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी 2026 (NEET-UG) को रद्द करने की घोषणा की। एजेंसी ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद तीन मई को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इसे फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा में हुई अनियमितता की खबरों के बाद, NTA ने आठ मई को इस मामले को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा था। केंद्रीय एजेंसियों की जांच के आधार पर मिले इनपुट के बाद NTA ने NEET परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। केंद्र सरकार ने इस मामले में लगे आरोपों की व्यापक जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का भी निर्णय लिया है। NTA ने कहा है कि वह जांच में सीबीआई को पूरा सहयोग देगी और सभी जरूरी रिकॉर्ड एवं सहायता उपलब्ध कराएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

छात्रों के लिए राहत: फिर से नहीं करना होगा पंजीकरण

एजेंसी ने स्वीकार किया है कि परीक्षा दोबारा कराने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को काफी असुविधा होगी, लेकिन छात्रों के हित और परीक्षा प्रणाली पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए यह कड़वा फैसला लेना जरूरी था। राहत की बात यह है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को फिर से पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। मई 2026 चक्र का पुराना डेटा और परीक्षा केंद्र ही मान्य रहेंगे। इसके साथ ही, छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। NTA ने यह भी घोषणा की है कि छात्रों द्वारा पहले जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा और नई परीक्षा का खर्च एजेंसी अपने आंतरिक संसाधनों से उठाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  National News: अब नहीं मिलेंगी LPG सब्सिडी, बड़ा झटका! अब लाखों लोगों को नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी, सरकार ने बदले नियम
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...