spot_img

बड़ा नाव हादसा: बरंडी नदी में नाव पलटने से नौ लोगों की मौत, 7 लाशें बरामद, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बारीनगर पंचायत से गुजरने वाली बरंडी नदी में नाव पलटने से नौ लोगों की डूब कर मौत हो गई।  नाव हादसे में कुल 9 लौगों की मौत हो गई। आज रविवार को 7 शव बरामद किए गए। शनिवार को दो शव निकाले गए थे। सभी मृतक नदी के दूसरी तरफ धान की फसल काट कर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान भार अधिक होने की वजह से नाव बीच नदी में पलट गई।

- Advertisement -

कटिहार जिले की बरंडी नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 पासवान टोला के पास बंरडी नदी में शनिवार की दोपहर नाव पलट गई। नाव में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें से 4 लोगों ने तैरकर जान बचाई। नाव में सवार अन्य 8 लोग लापता हो गए। नदी में उफान के चलते उनके बह जाने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर उनकी तलाश में मछुआरे और गोताखोर जुटे हुए थे।

- Advertisement -

रविवार की सुबह 5 वर्षीय बच्चे की लाश  मिली l  इस प्रकार से नाव हादसा में नदी में डूबे सातों लोगों की लाश  बरामद करने में कामयाबी मिली।  पुलिस ने कब्जे में लेकर इनके पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है l पुलिस ने बताया कि संबंधित नाव में कुल 09 लोग सवार थेl इसमें दो लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए l  प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव हादसे में मरे सभी लोग मरघिया गांव के वार्ड नंबर चार और दो के निवासी थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway News: दरभंगा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, बिहार से काशी जाना होगा बेहद आसान, रेलवे ने फाइनल किया Vande Bharat Express रूट!

मृतकों की पहचान शकिन आलम (06 वर्ष) पिता इफ्तेखार आलम, कुंती देवी (42 वर्ष) पति महेश पासवान, रूबी कुमारी (19 वर्ष) पिता दिनेश पासवान, बबिता कुमारी (19 वर्ष) पिता जगदीश पासवान, दुखन पासवान (51वर्ष) पिता रामोतार पासवान, रुचि कुमारी (16 वर्ष) पिता दुखन पासवान तथा विकास कुमार (14 वर्ष) पिता महेश पासवान शामिल हैं। सभी मृतक पश्चिम बारीनगर पंचायत के कादर टोला निवासी हैं।

बरारीथाना के पश्चिमी बाड़ी नगर पंचायत के बरंडी नदी में शनिवार को घटित नाव हादसा  हुआ था। 7 लोगों की लाश पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से बरामद कर ली गई हैl

थानाध्यक्ष विधान चंद्र ने बताया कि 2 की लाश शनिवार की शाम ही बरामद कर ली गई थी। रात 12:00 बजे तक सघन अभियान के तहत गोताखोर और  एसडीआरएफ की मदद से अन्य लोगों की लाश को बरामद किया गया l  घटना स्थल पर देर रात तक बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। मिलने वाली हर लाश पर परिजन चिग्घार मार कर रो रहे थे।

अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को सभी मजदूर धान काटने के लिए बरंडी नदी के उस पार लक्ष्मीपुर बहियार गये थे। करीब तीन बजे काटी गई फसल को नाव पर लादकर नौ मजदूर मरघिया अपने घर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच नाव पर क्षमता से अधिक भार के कारण बरंडी नदी की बीच धारा में नाव डूब गई।

यह भी पढ़ें:  Nepal News: नेपाल जा रहे, भारतीय वाहन है...ट्रैफिक रूल्स का बदला सिस्टम, अब भारतीय वाहनों के लिए कड़े नियम, जानें कस्टम और परमिट शुल्क, पढ़िए 2-3-4 पहिया का भंसार

घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ पूरण साह, सीओ ललन मंडल, सीआई मृत्युंजय कुमार, थानाध्यक्ष विधानचन्द्र ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शव को नदी से निकलया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...