spot_img

महिला अपने दो बच्चों को लेकर पार कर रही रेलवे लाइन…आ गई मालवाहक ट्रेन…एक बच्चे की कटकर मौत, दो की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि महिला और दूसरा एक और बच्चा बुरी तरह जख्मी है। मामला, जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र का है जहां सिंघिया गुमटी के समीप रविवार रात रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक महिला बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया हिवन गांव की रहने वाली 24 वर्षीय सोनी देवी अपने दो बच्चों समेत मालवाहक ट्रेन की चपेट आ गए। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे सिंगिया गुमटी के पास लाइट कटा हुआ था। इसी बीच सोनी देवी अपने दोनो बच्चे को गोद में लेकर लाइन पार कर रही थी। तभी माल गाड़ी आ गया। जिसकी चपेट में तीनों आ गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga से बड़ी ख़बर - गलत ब्लड ग्रुप रिपोर्ट ने ली मरीज की जान, सामने आएं चौंकाने वाले खुलासे, अस्पताल समेत 2 लैब सील! जानिए

सोनी और उसके एक 6 वर्ष की बेटी और चार वर्ष का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी बंजरिया थानाध्यक्ष को लगी मौके पर पहुंच कर तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया। सोनी और उसके बेटी का इलाज शुरू किया। दोनो की गंभीर स्थिति को देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Sand Scam News: बिहार बालू घोटाला: 'खननसॉफ्ट' पोर्टल हैक कर 350 करोड़ की लूट, अब बेनकाब होंगे दोषी! पढ़िए - कैसे हुआ 'खननसॉफ्ट' पोर्टल में सेंध?

बंजरिया थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली कि एक महिला दो बच्चों के साथ मालवाहक ट्रेन की चपेट में आ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला और दोनों बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

पुलिस ने आगे बताया कि तीनों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जिसकी उम्र करीब चार वर्ष थी। इसी दौरान बेहतर उपचार के लिए महिला और बच्ची को रेफर कर दिया है।

आधार कार्ड से महिला की पहचान 24 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है, जो बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया हिवन गांव की रहने वाली है। फिलहाल उसके चार वर्षीय मृतक पुत्र और छह वर्षीय घायल पुत्री का नाम पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब ग्यारह बजे सोनी देवी अपने दोनों बच्चों को गोद में लेकर लाइन पार कर रही थी। इसी बीच तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan