spot_img

पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान की हत्या, तीन अपराधियों ने दिन-दहाड़ गोलियों से भूना

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां जिले के आदापुर प्रखंड में अपराधियों ने बुधवार को पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वहां से फरार हो गए। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

बच्चा देवी की पत्नी सुनीता देवी आदापुर प्रखंड की श्यामपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य हैं। घटना के बाद ग्रामीण और समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे थे। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजी।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, आदापुर प्रखंड के श्यामपुर पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान अन्य दिनों की तरह सुबह आदापुर रक्सौल जीबीसी नहर मुख्य पथ पर टहलने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि इसी क्रम में बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने पासवान की पीछे से गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IT Policy News: नीतीश मिश्रा का BHAGLPUR में बड़ा एलान: बिहार में अब बनेंगे लैपटॉप, मिलेगी लाखों युवाओं को नौकरी!

अपराधियों ने ज्यादा गोली सिर, छाती और पेट में मारी है। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने श्यामपुर नहर चौक के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। वहीं, शव को उठाने नहीं दे रहे थे।

वहीं, आदापुर थानाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीमावर्ती इलाके के थानों को भी सूचना दी गई ताकि चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों को पकड़ा जा सके।

रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की जा रही है। लोग आक्रोशित थे, लेकिन समझाकर उन्हें शांत कराया जा रहा है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। जांच के बाद तथ्य सामने आएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में मंत्रियों नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र का एक्शन: 3 घंटे चली बैठक में विकास कार्यों को मिला नया आयाम

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने केBhagalpurNews,NitishMishra,BiharDevelopment

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प! 8 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर जिले के भीमकित्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जेएलएनएमसीएच रेफर क#BhagalpurViolence,#LandDisputeBihar,#BhimkittaNews

Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया गया। BDO प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देDarbhangaNews,ElderAbuseAwareness,BuniyadKendra

Darbhanga -Jale News: जाले में लापता बेटी के लिए मां-बाप का सड़क पर संग्राम, जाले-औराई मुख्य सड़क किया जाम, आर-पार की लड़ाई

Jale News: जाले के बसंत गांव से एक युवती के चार दिनों से लापता होने के बाद परिजनों ने जाले-औराई मुख्य सड़क जाम कर दी। वे पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं, जिससे आवJaleNews,BiharCrime,MissingGirl