
मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने एक रिकवरी एजेंट को गोली मारकर बड़ी लूट को अंजाम दिया है। हालांकि, इस दौरान रिकवरी एजेंट बोचहां थाना के सर्फुद्दीनपुर निवासी चंदन कुमार ने लुटेरों को जमकर सामना किया।
मगर विरोध होता देख अपराधियों ने रिकवरी एजेंट पर भारी पड़े और अपराधियों ने चंदन को गोली मार दी। फिलहाल चंदन की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात कुढ़नी थाना के झिटकी की है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, चंदन रिकवरी के करीब एक लाख से अधिक रुपए लेकर वापस लौट रहा था। वही इसी दौरान झिटकी में बदमाशों ने घेर लिया और लूटपाट के दौरान उसे गोली मार दी। चंदन को गोली मारने के बाद अपराधी उसके पास मौजूद रुपए लूटकर फरार हो गए। फिलहाल, गंभीर हालत में रिकवरी एजेंट को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। तत्काल वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई।
वही पुलिस ने घायल चंदन को इलाज के लिए एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर चले गए। परिजनों में कोहराम मचा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। लूट कितने की हुई है पुलिस अब इसकी जानकारी जुटा रही है।





