spot_img

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की स्कार्पियो से कुचलकर बाइक सवार युवा व्यवसायी की मौत, विरोध में जमकर बवाल

spot_img
- Advertisement -

छपरा से बड़ी खबर है। जहां भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की कार से बाइक सवार व्यवसायी छपरा के ही रहने वाले एकमा थाना क्षेत्र के एकमा पुरानी चट्टी परसा मोड़ निवासी राजकुमार महतो के 35 वर्षीय पुत्र धनंजय महतो की मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। घटना छपरा के एकमा की है। घटनास्थल पर इकट्ठा हुई भीड़ ने निशा उपाध्याय की स्कार्पियो गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद एकमा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और निशा उपाध्याय को साथ लेकर थाने चली गई। इससे पहले आक्रोशित भीड़ ने निशा उपाध्याय के साथ भी धक्का मुक्की की थी।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Nalanda News: नालंदा में NEET Exam Solver Gang का भंडाफोड़, पुलिस ने MBBS छात्र समेत 3 जालसाजों को दबोचा, मास्टर माइंड फरार

 

इस सड़क हादसे में व्यापारी की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। जिस गाड़ी से उस व्यापारी की दुर्घटना में मौत हुई उस गाड़ी पर सवार लोगों को स्थानीय लोगों ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बवाल बढ़ा तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और चालक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

वारदात के बाद एकमा पुलिस ने निशा उपाध्याय के साथ ही गाड़ी में सवार अन्य लोगों को भी भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें थाने ले आई। निशा की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस दुर्घटना के बाद ही गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर एकमा पुरानी चट्टी परसा मोड़ के पास भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की स्कार्पियो कार से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई।

बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बाइक चालक धनंजय महतो ने दम तोड़ दिया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। हंगामा करते सड़क जाम कर दिया। लोगों की भीड़ इनती बेकाबू हो गई कि उसे काबू करने में पुलिस को पसीना छूट गया। घटनास्थल से सभी पुलिस अधिकारी बैरंग लौट गए।

जानकारी के अनुसार,एकमा के पास अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे धनंजय महतो की बाइक तेज रफ्तार में आ रही सिंगर निशा की स्कॉर्पियो कार की चपेट में आ गई। इससे धनंजय की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में Train Accident: बाबूबरही हॉल्ट पर उतरते वक्त यात्री की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए, और लोगों ने छपरा का मुख्य सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान धनंजय महतो के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने अक्रोशित लोगों को शांत करने के कोशिश में जुट गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की टाइमिंग…लेटलतीफी, पढ़िए विलंब अब रूटीन में!

दरभंगा एयरपोर्ट: दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ानों में लगातार हो रही देरी...

Happy Birthday Bhagalpur भागलपुर अब 253 साल का… उत्सव का भव्य आगाज, DM-SSP ने जलाए उज्वल भविष्य के दीप

भागलपुर स्थापना दिवस: भागलपुर, जिसे अंग संस्कृति का केंद्र कहा जाता है, अब 253...

Bihar Railway News: नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी -दरभंगा और सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंडों पर दोहरीकरण का काम जल्द, 4553 करोड़ से मिलेगी बड़ी खुशखबरी

रेलवे दोहरीकरण परियोजना: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! मुजफ्फरपुर...

Darbhanga News: अब डिजिटल होगी दरभंगा की पुलिसिंग, CCTNS और IT तकनीक से होगा अनुसंधान, पढ़िए हर जानकारी ऑनलाइन!

डिजिटल पुलिसिंग: दरभंगा पुलिस अब और भी स्मार्ट होने जा रही है! वरिष्ठ पुलिस...