spot_img

Bihar News: दस साल की बच्ची से दुर्गा पूजा मेला घुमाने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दरिंदे सगीर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, तनाव

spot_img
- Advertisement -

कटिहार से एक बड़ी खबर आ रही है जहां, दस साल की बच्ची से दुर्गा पूजा मेला घुमाने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला है। वारदात हसनगंज थाना क्षेत्र का है जहां एक गैस गोदाम के पास नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।

- Advertisement -

इसके बाद से गांव में तनाव हो गया है। दुष्कर्म के आरोपी की पिटाई का वीडियो स्थानीय ग्रामीणों ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मो. सगीर ने दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन काफी उग्र हो गए।

- Advertisement -

दुष्‍कर्म के बाद वह भाग गया मगर, ग्रामीण उसे उसके घर जाकर प‍कड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के कारण युवक अधमरा हो गया। Bihar News: दस साल की बच्ची से दुर्गा पूजा मेला घुमाने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दरिंदे सगीर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, तनाव

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Railway News: सहरसा-पूर्णिया के बीच मधेपुरा में ट्रेन हादसा...कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

इस संदर्भ में स्थानीय जनप्रतिनिधि ने घटना के बारे में बताया कि आरोपी मोहम्मद सगीर (35 वर्ष) ने अपने पड़ोस के लगभग दस साल की एक बच्ची को बीती रात दुर्गापूजा का मेला दिखाने के लिए घर से बुलाकर ले गया, और पास के ही एक गैस गोदाम के समीप दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने इस घटना को लेकर अपने परिजन को बताया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के आरोपी को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। तबतक आरोपी की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी इस तरह की घटना का अंजाम दे चुका था। हसनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...