spot_img

बालू माफियाओं ने किया खनन इंस्पेक्टर के वाहन पर ईंट-पत्थर से चौतरफा हमला, गाड़ी में छुपकर बचाई जान, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में बालू माफियाओं की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही। इनकी दबंगई फिर आज बक्सर में दिखी जब खनन इंस्पेक्टर के वाहन पर माफिया के गुर्गों ने जमकर हमला बोल दिया। वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बालू माफियाओं जिले के खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडेय के वाहन पर हमला बोल दिया है। इसमें इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आयीं हैं।

बताया जा रहा है कि आकाश पांडेय निरीक्षण करने गए थे कि इसी दौरान पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया जिसमें खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडे समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन...CM Samrat का बड़ा फैसला...मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम ऑयल पर लगाम, पढ़िए - 'जहां संभव हो'
इस दौरान ड्राइवर और अधिकारी को गाड़ी में छुपकर अपनी जान बचानी पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल अभी तक किसी भी बालू माफिया की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडेय बक्सर से यूपी में हो रहे लाल बालू के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सुबह 4 बजे निरीक्षण पर निकले थे। इसी बीच, बालू माफियाओं ने उनके गाड़ी पर ईंट पत्थर से चौतरफा हमला कर दिया।

- Advertisement -

इसके बाद ड्राइवर और अधिकारी ने गाड़ी में छुपकर अपनी जान बचाई। वही घटना के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। फिलहाल अभी तक किसी भी बालू माफिया की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Big News: सुल्तानगंज अफसर हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव के घर Bulldozer Action, घर पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा ध्वस्त

वहीं इस हमले में वाहन के बैक लाइट का शिशा भी टूट गया है। खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडेय ने इस घटना को लेकर बताया कि,  बालू माफियाओं को पकड़े जाने का डर सताया होगा, इसी कारण वाहन पर ईंट पत्थर से हमला कर किया गया।

हमले में वाहन के बैक लाइट का शीशे टूट गए हैं। खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडेय ने बताया कि सुबह 4 बजे निरीक्षण करने के लिए राजपुर के इलाके में निकले थे, जहां से बड़े पैमाने पर बालू का तस्करी बक्सर से यूपी में होता है। गाड़ी जैसे ही रोहिणी भान की तरफ बढ़ी उसी समय हमला हुआ।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Big News: मुजफ्फरपुर में क्रूर डबल मर्डर, लापता 2 मासूम चचेरी बहनों की मिली ईंट -भट्ठे के पास क्षत-विक्षत लाश, बच्चियों के शरीर पर दरिंदगी के निशान

इसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि किसी भी बालू माफिया को पुलिस नहीं पकड़ पाई है, जिस कारण खनन विभाग के अधिकारी दहशत में हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...