spot_img

Sanjay Raut भड़के, कहा-राम मंदिर किसी के बाप का है क्या? राम मंदिर के वे मालिक हैं क्या…? नहीं जाएंगीं Ram Mandir Inauguration में ममता

22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगी ममता बनर्जी, TMC ने भी किया राम मंदिर उद्धाटन कार्यक्रम से किनारा...राउत ने कहा, कुछ लोग हैं जिनका भारत 2014 के बाद बना है। उन लोगों को इतिहास मालूम नहीं...पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि बीजेपी देश के लिए अपशगुन है। दरअसल, मीडिया की ओर से पूछे गए राम मंदिर के सवाल पर बीजेपी को घेरते हुए राउत (Sanjay Raut got angry and said- Does Ram temple belong to someone’s father?) भड़क गए।

- Advertisement -

कहा, राम मंदिर उनके (बीजेपी) के बाप का है क्या? वे राम मंदिर के मालिक हैं क्या? राउत ने कहा कि राम सबसे बड़े हैं। राम से बड़ा कोई नहीं है। राम के नाम पर राजनीति करना गलत है। वहीं, खबर यह भी आ रही है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

शिवसेना नेता ने कहा की राम मंदिर की लड़ाई 2014 से पहले हुई थी। जो लोग इस संघर्ष में नहीं थे वे बाल ठाकरे का योगदान क्या जानें। संजय ने बीजेपी को देश के लिए अपशगुन बताया। उन्होंने कहा कि देखिए बीजेपी के रहते जम्मू कश्मीर, मणिपुर में क्या हो रहा है? ईवीएम है इसलिए बीजेपी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tamil Nadu CM Vijay के सलाहकार ज्योतिषी रिकी रतन पंडित वेत्रिवेल को लेकर बड़ा बवाल, विरोध के बाद नियुक्ति रद्द, जानिए

संजय राउत ने मंदिर को आस्था का विषय बताया न की राजनीति का। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में पूरे देश का योगदान है। उन्होंने कहा कि हजारों कारसेवक शहीद हुए और हजारों कारसेवको को फेंक दिया गया था। हमने देखा है। लेकिन कुछ लोग हैं जिनका भारत 2014 के बाद बना है।

उन लोगों को इतिहास मालूम नहीं है कि अयोध्या की लड़ाई 2014 के पहले हुई है। जो लोग ना देश के स्वतंत्रता संग्राम में रहे है ना किसी आंदोलन और संघर्ष में रहे हैं तो उन्हें राम मंदिर का संघर्ष क्या पता? उसमें बाला साहेब ठाकरे का क्या योगदान रहा।

जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है। इस बीच खबर आ रही है कि वह और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna High Court Vacation Benches: पटना हाईकोर्ट में छुट्टियों का ऐलान, जानिए कब से कब तक चलेगा काम और कौन देखेंगे मामले

Patna High Court Vacation Benches: पटना हाईकोर्ट ने अपनी वार्षिक छुट्टियों की घोषणा कर...

CBSE 12th Result: लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, जानें इस साल का पास प्रतिशत और पूरी रिपोर्ट!

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार, 13 मई को 12वीं के...

Bihar Census 2027: शिक्षकों को 48 घंटे में करना होगा ये काम, नहीं तो स्कूल ड्यूटी से नहीं मिलेगी राहत

Bihar Census 2027: बिहार के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आप...