spot_img

हो रहा था सरस्वती विसर्जन…नाच रही थी डांसर्स, ठुमके ऐसे लगे हो गया भारी बवाल, धांय-धांय कई राउंड होने लगी फायरिंग, दो लोगों को सीधे जाकर लगी गोली

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से बड़ी खबर है यहां, हो रहा था सरस्वती का विसर्जन। नाच रही थी डांसर्स। इस दौरान ठुमके ऐसे लगे हो गया भारी बवाल। फिर धांय-धांय होने लगी फायरिंग। इस फायरिंग में दो लोगों को सीधे जाकर लगी गोली। फिर मची अफरातफरी। मामला, नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के देवी स्थान का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सरस्वती मां की मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी हंगामा हुआ है। बीती शाम नर्तकी के ठुमके पर हुए विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग कर दी गई। इसमें दो लोगों को गोली लगी है। जिनको गोली लगी उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

बताया जाता है बीती रात मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के लिए जा रही थी। इस दौरान नर्तकी के ठुमके लगने के बाद दो गुटों के बीच झड़प हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ देर बाद बदमाश गोलीबारी करने लगे। इस दौरान दो लोगों को गोली लग गई। जख्मी दो युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Indo Nepal News: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ा शिकंजा, Bihar में घुसपैठ रोकने को DGP Vinay Kumar का मेगा प्लान, अब रेल नेटवर्क पर कड़ी निगरानी

गोलीबारी की यह घटना नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव की है। यहां शनिवार रात को मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के लिए जुलूस जा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद युवकों के बीच विवाद हो गया। यहां तक की लाठी-डंडे भी चलने लगी। इस दौरान हथियास लैस एक युवक ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। और इस गोलीबारी के शिकार दो युवक बन गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वही घायल युवकों को फ़ौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नर्तकी के ठुमके पर फायरिंग की गई। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने से जख्मी हालत में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों की पहचान मिथिलेश प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार और रामचंद्र प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने वहां मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की है।

ग्रामीणों की मानें तो मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे की धून पर नर्तकियाें का डांस कराया जा रहा था। उसी दौरान युवकों का आपस में विवाद हो गया। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Anant Singh के बेटे की घुड़सवारी का वीडियो वायरल: क्या भविष्य में संभालेंगे सियासी विरासत?

Anant Singh: बिहार के 'छोटे सरकार' अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं,...

Darbhanga BIG NEWS दरभंगा के गोदावरी गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन, DM Kaushal Kumar ने कहा – लाइसेंस रद्द करो, FIR करो!

Gas Agency: दरभंगा में उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल रही और सिलेंडर...

Madhubani News: मधुबनी के प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के चमकेंगे भाग्य! न्यास समिति का गठन, जानें नए सदस्यों के नाम और जिम्मेदारियां

कपलेश्वर मंदिर न्यास समिति: मधुबनी के प्रसिद्ध कपिलेश्वर स्थान मंदिर और धर्मशाला के बेहतर...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति गरम है! विजय चौधरी ने क्यों कहा -CM नहीं रहेंगे Nitish Kumar! फिर कौन ?

बिहार की राजनीति: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद से...