मई,5,2024
spot_img

हथियार बनाने के अवैध धंधे का भंडाफोड़, मिनी गन फैक्ट्री के चार अपराधियों को STF ने दबोचा, अर्धनिर्मित हथियारों समेत कई सामान जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर से बड़ी खबर है जहां एसटीएफ ने कहलगांव में एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ को यहां से कई अर्धनिर्मित हथियार समेत उसे तैयार करने वाली सामग्री मिली है।

जानकारी के अनुसार, कहलगांव के सिंचाई कॉलेनी में हथियार बनाने का अवैध धंधा चल रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही एसटीएफ की टीम ने कहलगांव थाना इलाके के सिंचाई कॉलेनी में रेड किया। रेड में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। वहीं,स्पेशल टास्क फ़ोर्स ने इसमें संलिप्त चार लोगों को दबोच लिया।

भागलपुर के इस बात की पुष्टि कहलगांव थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर श्रीकांत भारती ने की। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसटीएफ ने मिनी गन फैक्ट्री संचालक समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रामपुर खरहरा, थाना- रसलपुर कहलगांव निवासी शैलेंद्र यादव के पुत्र चन्द्रशेखर यादव और बिहारीपुर, नाथनगर के रहने वाले भोला मंडल के पुत्र  प्रेम राज उर्फ सोनू हैं।

यह भी पढ़ें:  Vande Bharat Express Train | Jaynagar और Muzaffarpur से दिल्ली दौड़ेंगी Vande Bharat Express, दरभंगा के हिस्से में...?

इसके साथ ही अवैध हथियार बनाने वाले दो मिस्त्री को भी पकड़ा गया है। इसकी पहचान कासिम बाजार मुंगेर के बारा गली नंबर 3 निवासी निराज अंसारी व कोतवाली थाना मुंगेर अंतर्गत साजूबा रोड निवासी बिट्टू उर्फ अनवर खान की गिरफ्तारी हुई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें