spot_img

Love Jihad में युवती को फंसाया, फिर 48 घंटे में बदल गया पूरा खेल… हुआ चौंकाने वाला खुलासा…जोगबनी कनेक्शन आया सामने

spot_img
- Advertisement -

हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़के ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और घर से भगा ले गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस थाने में युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर ही लड़की को ढूंढ निकाला। बिहार (Bihar) के पूर्णिया (Purnia) जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है।
.

- Advertisement -

लड़की को एक लड़के ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और घर से भगा ले गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस थाने में युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर ही लड़की को ढूंढ निकाला और कानूनी कार्रवाई के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया।

- Advertisement -

दरअसल, पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रहने वाले लड़की को युवक शादी की बात कहकर अपने साथ भगा ले गया था। लड़की के भगा ले जाने की बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विवेक कुमार लाठ को भी मिली थी. इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार के मुलाकात की। फिर लड़की के पिता ने मुफस्सिल थाना में चार लोगों के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia News: 'जाकर मर जाओ', पति की धमकी से तंग आकर विवाहिता ने किया Suicide, पूर्णिया की सुलोचना... प्रताड़ित जिंदगी की खुदकुशी

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढना शुरू किया और 48 घंटे के भीतर ही उसे नेपाल-भारत बॉर्डर पर स्थित मधुबनी के नजदीक जोगबनी इलाके से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कराए साथ ही उसका मेडिकल भी कराया। फिर लड़की को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद चांद सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार लाठ का कहना है कि हिंदू लड़की को लव जिहाद का शिकार बनाकर उसका धर्मांतरण करवाने और शादी करने की नीयत से अपहरण किया गया था। पुलिस की तत्परता ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। सीमांचल क्षेत्र में इस तरह की घटना ज्यादातर देखने को मिल रही हैं। गरीब तबके की हिंदू बहनों को टारगेट किया जा रहा है। उन्हें लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है. सरकार को इस पर ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।

वहीं, मामले में आरोपी लड़के के दोस्त मोहम्मद इलियास का बयान सामने आया है। उसका कहना है कि दोस्त और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी हमारे पास है। दोस्त पर लगा लड़की के अपहरण का आरोप गलत है. लड़की उसके साथ अपनी मर्जी से भागी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...

Smastipur News: समस्तीपुर रेल अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, DRM ज्योति प्रकाश ने कहा -मकसद शुरुआती दौर में ही बीमारियों...

स्वास्थ्य शिविर: समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक...

Jamui News जमुई में Excise ASI पर अपहरण का आरोप! वर्दी पर लगा दाग, फिरौती वसूलते रंगे चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़िए शराबबंदी के...

पुलिस वसूली: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत...