अप्रैल,30,2024
spot_img

सुबह-सुबह गायत्री महायज्ञ स्थल पर मची भगदड़, दबकर दो महिलाओं की मौत, कई भीड़ में दबे, जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

छपरा से बड़ी खबर है जहां गायत्री महायज्ञ स्थल पर मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। यज्ञ केंद्र का गेट खुलने के बाद अंदर घुसने के दौरान यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, परसा में मस्तीचक में चल रहे गायत्री महायज्ञ के दौरान भगदड़ मच गयी। इस हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। फिलहाल मस्तीचक में गायत्री महायज्ञ चल रहा है। इसी दौरान शुक्रवार को अचानक भगदड़ मच गयी। इस दौरान कई लोग जख्मी हुए हैं।

गायत्री महायज्ञ स्थल पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह यज्ञ केंद्र का गेट खुलते ही अचानक भीड़ अंदर प्रवेश करने लगीं।

यह भी पढ़ें:  Madhya Pradesh News| Indore News| Surat News | लो इंदौर में भी Congress गयौ...Candidate अक्षय कांति ने Nomination के अंतिम दिन लिया नाम वापस, BJP में हुए शामिल, Congress के साथ फिर... सूरत कांड...

भीड़ ज्यादा थी लोग अंदर जा रहे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गया। जिससे दो महिलाएं गिर गई, जिनकी भीड़ में दबने की वजह से मौत हो गई। मरने वाली दोनों महिलाएं औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली थीं। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के डीएम व एसपी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मस्तीचक में गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुरू किया गया। यज्ञ केंद्र का गेट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गयी। इसी दौरान भगदड़ मची और कई लोग इसमें जख्मी हो गए। इधर, दबकर दो लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar News |Home Minister Amit Shah | हवा में कुछ सेंकेंड झूल गया Amit Shah का हेलीकॉप्टर...बड़ा हादसा टला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें