spot_img

Madhubani में बोले Sushil Modi, टीन का चश्मा पहने हुए हैं Nitish Kumar, कहा-Darbhanga, Madhubani और Jhanjharpur की लोकसभा सीटों पर BJP ही लड़ेगी चुनाव

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें पूर्व डिप्टी सीएम व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी ने कहा, टीन का चश्मा पहने हुए हैं नीतीश कुमार इसीलिए उन्हें पीएम मोदी के विकास कार्य नहीं दिखता, 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत घोघरडीहा प्रखंड के खोपा पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी, सभा को किया संबोधित, देशज टाइम्स फोटो नंबर 1: पूर्व डिप्टी सीएम व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी का स्वागत करते विधायक एवं जिलाध्यक्ष, फोटो नंबर 2 : सभा में मौजूद लोग

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। नीतीश कुमार आजकल टीन का चश्मा पहने हुए हैं, इसीलिए उन्हें पीएम मोदी का काम नही दिख रहा है। यह बातें केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत घोघरडीहा प्रखंड के खोपा स्थित नुनू बाबू कृपानाथ पाठक महाविद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कही।

- Advertisement -

उन्होंने कहा मोदी सरकार की तरफ आज पूरी दुनियां देख रही है। अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में एक देश एक कानून है। एक विशेष वर्ग के लोगों के वोट के कारण जदयू और राजद समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। पीएम मोदी के न साल के शासनकाल में देश में किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को 6 -6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। 11करोड़ गरीब तबके के लोगों को उज्ज्वला योजना व शौचालय के साथ साथ पीएम आवास का लाभ मिला है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

उन्होंने कहा नीतीश कुमार को काम नही दिखता है जबकि झंझारपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में एक सौ अस्सी करोड़ रुपये केंद्र सरकार के लगे हैं।गंगा पर पांच -पांच पुल बन रहे हैं। हाल ही में पटना में हुए विभिन्न दलों के बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी अपने- अपने परिवार को बचाने के लिए इकठ्ठा हुए थे उनमें से कई जेल से आए हैं तो कई बेल पर हैं। देश तो सुरक्षित हाथों में है।

यह भी पढ़ें:  89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

उन्होंने कहा कि पीएम सिर्फ और सिर्फ देश के बारे में सोचते हैं।9 साल के कार्यकाल में उन्होंने एक भी अवकाश नही लिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव के संबंध में सुशील मोदी ने कहा कि दरभंगा, मधुबनी एवं झंझारपुर की सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव में कमल के निशान पर मतदान कर पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष सह झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि बकौर में देश का सबसे लंबा पुल बन रहा है।दुनिया भारत की ओर देख रही है।पीएम ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव की अध्यक्षता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिवछ भिंडवार के संचालन में आयोजित सभा को बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा, खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद, पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी,पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू झा, प्रदेश मंत्री प्रवीण तांती, रामसुंदर यादव, जुली झा व सुलेखा झा ने भी संबोधित किया।

मंच पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश मिश्र, अनुरंजन झा, विनोद यादव, अनिता यादव, देवानंद झा, चंद्रवीर कामत,बच्चा बाबू कामत, अरुण झा गणेश, ध्रुव झा, शिशिर मिश्रा, चंदभूषण प्रसाद यादव, कृष्णा सिंह यादव, पंकज सिंह सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

पूर्व उप मुख्यमंत्री का स्वागत जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव ने किया। सभा के अंत में राजद से आए लालबहादुर राय, श्यामानंद मिश्र, जिवछ मिश्र,महेश ठाकुर, दिनेश साह,पीताम्बर राय, अरुण कुमार मिश्र, राधे मंडल,राहुल कामत, विनोद पंडित,जयप्रकाश सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl

खुशखबरी! 2 जुलाई से शुरू होगा Muzaffarpur Airport का काम, बदल जाएगी उत्तर बिहार की किस्मत, जानिए टाइमलाइन

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का काम 2 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। 403 करोड़ 13 लाख रुपये की इस परियोजना से उत्तर बिहार को नई हवाई कनेक्टिविटी मि#BiharNews,#MuzaffarpurAirport,#NorthBihar

89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

Bihar Administrative Reshuffle: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 89 अंचल अधिकारियों और 6 जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।#BiharNews,#AdministrativeReshuffle,#LandReforms

दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga Crime: दरभंगा में व्यापारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने दो भतीजों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी वारदात में 17 वर्षीय गोलू साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्#DarbhangaCrime,#BiharNews,#FamilyDispute