spot_img

कश्मीर में आतंकियों ने बिहार के तीन मजदूरों को मारी गोली, हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आतंकियों ने बीती रात शोपियां में बिहार के तीन श्रमिकों अनमोल कुमार, पिंटु कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव को गोली मार दी। तीनों श्रमिक बिहार के सुपौल जिला के रहने वाले हैं। तीनों जख्मियों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

हमले के बाद सुरक्षाबल ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि हमलावर दो ही थे और दोनों ने नकाब पहन रखा था। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले कुछ दिनों टार्गेट किलिंग की कई घटनाएं हुई हैं। अब आतंकवादियों ने गुरुवार रात बिहार के तीन गैर स्थानीय श्रमिकों को गोली मार दी। तीनों सुपौल जिले के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर जिले के गगरान इलाके में तीन गैरस्थानीय श्रमिकों पर गोलीबारी की, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गयी है और हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News: ट्रेन में सिगरेट पीने वालों सावधान! रेलवे ने छेड़ा बड़ा अभियान, अब मिलेगी कड़ी सज़ा

प्रदेश प्रशासन ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में रह रहे सभी कश्मीरी हिंदुओं, अल्पसंख्यकों और अन्य राज्यों से कश्मीर में रोजी रोटी कमाने आए श्रमिकों की बस्तियों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस महीने प्रदेश सरकार ने जम्मू कश्मीर में गरीब भूमिहीन परिवारों को पांच-पांच मरला (151 वर्ग गज) जमीन देने की घोषणा की थी, जिसका कश्मीर केंद्रित दलों ने कड़ा विरोध किया था।

इस हमले को गरीबों को जमीन के फैसले के विरोध और आतंकियों की बौखलाहट के रूप में भी देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शोपियां जिला मुख्यालय से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित गागरन गांव में करीब रात साढ़े आठ बजे आतंकियों ने श्रमिकों के एक रहने वाले इलाके में धावा बोला।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां जिले में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें राज्य के बाहर के तीन मजदूर घायल हो गए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘उपराज्यपाल ने कहा कि मजदूरों को निशाना बनाने वाले ऐसे बर्बर कृत्य आतंकवादियों और उनके समर्थकों की हताशा और कायरता को उजागर करते हैं।’ उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों और उनके परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar में सुबह – सुबह EOU RAID, आय से 208% ज्यादा संपत्ति का आरोप, लगातार चल रही है छापेमारी, पढ़िए ब्रेकिंग

हाजीपुर नगर परिषद के लेखापाल मनीष कुमार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।#HajipurNews,#EOURaid,#CorruptionBihar

Bihar Police पर जोरदार पथराव, कई घायल, छात्रा की मौत पर भड़की हिंसा, पुलिस ने फायरिंग कर बचाई जान; जमुई में हड़कंप! जानिए क्या...

जमुई में एक छात्रा की मौत के बाद भड़की भीड़ ने खैरा थाना पर हमला कर दिया। पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जिसमें कई कर्मी घायल हुए। इलाके में तनाव के बी#JamuiNews,#BiharPolice,#MobViolence

Khagaria Job News: खगड़िया में युवाओं के लिए खुशखबरी! 150 पदों पर नौकरी, 23 हजार वेतन और रहने का इंतजाम, जानिए क्या है रिपोर्ट

खगड़िया जिला नियोजनालय 13 जून को विशेष जॉब कैंप आयोजित कर रहा है। इसमें 10वीं पास युवाओं को वेयरहाउस एसोसिएट के 150 पदों पर अहमदाबाद और बेंगलुरु में नौकरी का अव#KhagariaJobNews,#BiharEmployment,#JobCampIndia

बिना कॉल-मैसेज अचानक बज उठा फोन, बिहार में लोगों के उड़े होश! स्क्रीन पर दिखा ‘Extremely Severe Alert’, जानिए वजह

बिहार के लोगों के मोबाइल पर आए अचानक इमरजेंसी अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी। दरअसल, यह सरकार की आपदा चेतावनी प्रणाली का हिस्सा है, जो संभावित प्राकृतिक आपदाओं से बचाने#BiharNews,#WeatherAlert,#EmergencyAlert