spot_img

बूढ़ी गंडक नदी पर नवनिर्मित पुल उद्घाटन से पहले ही धंसा,

spot_img
- Advertisement -

बिहार में पुल धवस्त होने और धंसने का सिलसिला जारी है। किशनगंज में मेंची नदी पर बन रहे पुल के बीच का पिलर धंस गया था। भागलपुर में बन रहा अगुवानी पुल ढह गया। इस पुल को 1,717 करोड़ रुपये की लागत से बनाया ही जा रहा था कि पुल भरभराकर गिर गया।

- Advertisement -

लो, बिहार में एक और पुल का पाया धंस गया। मामला खगड़िया का है जहां बूढ़ी गंडक नदी पर बने नवनिर्मित पुल का कुछ हिस्सा गुरुवार की सुबह धंस गया। सड़क के टूटे हिस्से का मलबा नदी में गिर रहा है। वहीं, दरार भी बढ़ती जा रही है।

- Advertisement -

एनएच 31 के खगड़िया स्थित बूढ़ी गंडक नदी पर बना नवनिर्मित पुल के कुछ हिस्सा धंसने से अफरातफरी मच गई। यह पुल एनएचआई (NHAI) की ओर से पूंज लायल कंपनी की ओर से बनाया गया है। पुल का विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है। लेकिन, आवागमन जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: बिहार में पारा 45 डिग्री पार करने को तैयार, स्कूलों का समय बदला, जानें IMD अलर्ट!

फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। निर्माण एजेंसी के अधिकारी को भी बुलाया गया है। यदि यह पुल क्षतिग्रस्त हो जाता है तो बेगूसराय का पूर्णिया सहित देश के पूर्वी हिस्से से फोरलेन के माध्यम से सड़क संपर्क टूट जाएगा।

वहीं, इसके बगल में अवस्थित पुराने पुल होकर आवागमन बंद है। सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ वहां पहुंचे हैं। पुलिस की मौजूदगी में पुल के एक ओर से आवागमन हो रहा है। यह पुल खगड़िया को बेगूसराय और सूबे की राजधानी पटना से जोड़ता है।

बताया जा रहा है कि फोरलेन बनाने वाली एजेंसी पुंज लायड की ओर से इस पुल का निर्माण कराया गया है तथा अभी उद्घाटन भी नहीं हो सका है। उद्घाटन से पहले ही पुल का एक हिस्सा धंसने से इसके गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। इस पुल के बगल में स्थित पुराने पुल से भी परिचालन बंद हो चुका है तथा उसका मरम्मत चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में बड़ा खुलासा, साइबर धोखाधड़ी के अंतर राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, गैंग के 2 शातिर दबोचे गए

Cyber Fraud: मधुबनी में साइबर अपराधियों का एक बड़ा खेल पकड़ा गया है। पुलिस...

Darbhanga Pensioner Self Immolation: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बवाल, पेंशनधारी ने की आत्मदाह की कोशिश, बैठक टली

Darbhanga Pensioner Self Immolation: दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार का दिन...

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर Bike Accident भीषण टक्कर, महिला गंभीर, 4 लोग जख्मी

Bike Accident: मंगलवार की सुबह दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ पर ऐसा भीषण मंजर देखने को...