spot_img

पठान यानी SK यानी शाहरूख खान का नया ट्वीट…”अभी पिक्चर बाकी है…”

spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ (PATHAN) रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। इस फिल्म के एक गाने जिसके बोल ‘बेशर्म रंग…’ पिछले दिनों रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही इस गाने को लेकर पूरे देश में विरोध शुरू हो गया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहने हुए हैं जिसकी वजह से ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी स्कूल में प्रार्थना में खलल, स्कूल का प्लास्टर गिरा, गार्जियन आग बबूला, हंगामा और ताला!

इधर, अभिनेता शाहरुख खान ने आज अपनी आगामी फिल्म ‘पठान’, अपने परिवार, फीफा विश्व कप में अपनी पसंदीदा टीम और कई अन्य सवालों पर फैंस के साथ बात की। ट्विटर पर उन्होंने अपने आलोचकों को जमकर धोया है। प्रश्नोत्तर में उन्होंने अपने अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘पठान’ विवादों में रहने और राजनीतिक पार्टियों के कुछ नेताओं ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक गाने में ‘भगवा’ रंग की कपड़े पहनने पर आपत्ति जताने का भरपूर उत्तर दिया है।

- Advertisement -

शाहरुख खान ने प्रशंसकों को उनके प्यार और समय के लिए धन्यवाद देते ट्वीट किया कि, अब मेरी टीम मुझे काम करने के लिए बुला रही है। आप सभी के साथ किसी और दिन बात करेंगे। जो छूट गए हैं वे कृपया बुरा न मानें…अभी पिक्चर बाकी है। प्यार और आपके समय के लिए धन्यवाद। जल्द ही मिलते हैं थिएटर में।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Investment: ₹50 लाख करोड़ और Bihar के 5 साल का टारगेट... क्या बदल जाएगी राज्य की तकदीर! पढ़िए बड़ा ऐलान

इधर, बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद शनिवार को ‘बेशर्म रंग…’ में दीपिका पादुकोण की भगवा ड्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। ये शिकायत मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: 7,000 जीविका दीदियों ने संभाली बिजली विभाग के 65 कार्यालयों की सफाई की कमान, मिली नई पहचान

महिला सशक्तिकरण: बिहार में जीविका दीदियों ने एक बार फिर अपनी क्षमता का लोहा...

Darbhanga News: जब SDPO ने Crime Meeting में कहा – धन्यवाद, पढ़िए सड़कों पर जाम, वाजितपुर गोलीबारी, खुफिया तंत्र, गश्ती और वाहन चेकिंग...

Crime Meeting: बेनीपुर अनुमंडल में अपराध पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़...

Bihar Railway News: गर्मी में मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! शुरू हुई Samastipur Special Train, जानें रूट और टाइमिंग

Samastipur Special Train: गर्मी की छुट्टियों में मुंबई जाने या वहां से बिहार आने...