spot_img

Darbhanga News: जब SDPO ने Crime Meeting में कहा – धन्यवाद, पढ़िए सड़कों पर जाम, वाजितपुर गोलीबारी, खुफिया तंत्र, गश्ती और वाहन चेकिंग की न्यू क्लू!

spot_img
- Advertisement -

Crime Meeting: बेनीपुर अनुमंडल में अपराध पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने मासिक Crime Meeting की। इस बैठक में थानाध्यक्षों को कई अहम निर्देश दिए गए, जिनमें लंबित मामलों का त्वरित निपटारा और आगामी त्योहारों पर सतर्कता शामिल है।

- Advertisement -

अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी बासुकीनाथ झा की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मार्च माह के प्रतिवेदित मामलों का गहन समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत सभी थानाध्यक्षों को शीघ्र निष्पादन करने की हिदायत दी गई। एसडीपीओ झा ने सभी थानाध्यक्षों को आगामी पर्वों, खासकर ईद और रामनवमी के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में भी ऐसी ही चौकसी बनाए रखनी होगी।

- Advertisement -

Darbhanga News: जब SDPO ने Crime Meeting में कहा - धन्यवाद, पढ़िए सड़कों पर जाम, वाजितपुर गोलीबारी, खुफिया तंत्र, गश्ती और वाहन चेकिंग की न्यू क्लू!

- Advertisement -

उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। बाजार में बढ़ रही भीड़ के कारण उत्पन्न हो रही जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी उपाय करने के भी निर्देश दिए गए। यह Crime Meeting अपराध के खिलाफ पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Shravani Mela: बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले की अभूतपूर्व तैयारी, भक्तों को नहीं होगी कोई परेशानी!

Crime Meeting में लंबित मामलों और वाजितपुर गोलीबारी पर सख्त रुख

बैठक में वाजितपुर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत को लेकर एसडीपीओ ने कड़े कदम उठाने की बात वाजितपुर थानाध्यक्ष से कही। नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का निष्पादन करने की कड़ी हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रही छिटपुट बाइक चोरी और अन्य घटनाओं पर रोक लगाने के लिए थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। एसडीपीओ ने थाना अध्यक्षों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न एवं संपत्ति से संबंधित विवादों को प्राथमिकता में लेकर निष्पादन करें। इस दौरान उन्होंने मार्च माह में प्रतिवेदित मामलों का थानावार समीक्षा करते हुए संवेदनशील मामलों को चिन्हित किया एवं संबंधित थाना अध्यक्ष को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर में शिक्षा पर बड़ा एक्शन! आयुक्त हिमांशु ने सुनाया फरमान, कस्तूरबा विद्यालयों की सुरक्षा और निजी स्कूलों में 25% सीट अब अनिवार्य

अपराध नियंत्रण के लिए खुफिया तंत्र, गश्ती और वाहन चेकिंग तेज करने के निर्देश

एसडीपीओ झा ने पूर्व से लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए, मामलों को दबा कर बैठे हुए पदाधिकारियों को गंभीर चेतावनी दी और इसी माह में उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, न्यायालय से निर्गत जप्ती कुर्की एवं गिरफ्तारी के मामलों को भी अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। शराब के अवैध कारोबारियों और पियक्कड़ों पर कड़ी निगरानी रखने तथा त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण स्तर पर खुफिया तंत्र को मजबूत करने के लिए चौकीदारों को विशेष सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता जताई गई। रात्रि गश्ती और वाहन चेकिंग में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे अपराध नियंत्रण में प्रभावी मदद मिलेगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों से अपने अनुसंधानकर्ताओं पर भी तत्परता दिखाने की आवश्यकता जताई, ताकि कांड निष्पादन में तेजी आ सके और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण बना रहे।

यह भी पढ़ें:  सखी सेंटर से भागी महिला! Darbhanga Police Arrest पूरे दिन बगीचे में छिपी रही, फिर ऐसे पकड़ी गई पुलिस के हत्थे

बैठक में मौजूद अधिकारी

  • सर्किल इंस्पेक्टर मुरलीधर साह
  • पर्यवेक्षी पदाधिकारी पंकज कुमार (बहेड़ा)
  • रौशन कुमार (अलीनगर थाना अध्यक्ष)
  • रंजीत शर्मा (बहेरी थाना अध्यक्ष)
  • सुरज कुमार गुप्ता (मनीगाछी थाना अध्यक्ष)
  • रंजीत कुमार (सकतपुर थाना अध्यक्ष)
  • वाजितपुर एवं नेहरा थाना अध्यक्ष

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस भर्ती परीक्षा: DM-SSP का अल्टीमेटम, 10:30 के बाद नो एंट्री, अंतिम 30 मिनट में टॉयलेट भी नहीं!

Bihar Police Exam: दरभंगा में 12 जुलाई 2026 को होने वाली अवर निरीक्षक मद्यनिषेध भर्ती परीक्षा के लिए DM और SSP ने कड़े निर्देश दिए हैं। कदाचार रोकने के लिए जैमर, CCTV, बायोमेट्रिक#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#KadaacharMuktPariksha

मुंगेर में कांवरियों की बल्ले-बल्ले! अब यात्रा में ही देखेंगे बाबा बैद्यनाथ की LIVE आरती, नहीं होगी भीड़ की टेंशन

Munger Shravani Mela: श्रावणी मेले में मुंगेर प्रशासन ने कांवरियों के लिए पहली बार अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। 26 किमी कांवरिया पथ पर LED स्क्रीन पर बाबा बैद्यनाथ की LIVE आरती दिखेगी औ#MungerShravaniMela,#KanwariyaPath,#BabaBaidyanath

बिहार के 97 लाख बुजुर्ग-दिव्यांगों की बल्ले-बल्ले! खाते में पहुंचे 1100 रुपये, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान

Bihar Pension Yojana: बिहार के 97.84 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में CM सम्राट चौधरी ने 1100-1100 रुपये की पेंशन राशि भेजी है। अब हर महीने की 10 तारीख तक मिलेगी पेंशन।#BiharPension,#SamratChoudhary,#SocialSecurity

खान सर के फैंस के लिए बड़ी खबर! 13 जुलाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी, जानें कोर्ट का ताजा आदेश

Bihar Khan Sir: पॉपुलर यूट्यूबर और शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को कोचिंग विवाद मामले में बड़ी राहत मिली है। उनकी गिरफ्तारी पर अब 13 जुलाई तक रोक रहेगी क्योंकि जमानत याचिका पर फ#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCrime