अप्रैल,30,2024
spot_img

इस बार 2 महीनें का सावन, सावन की पहली सोमवारी क्यों है खास? इस बार 4 नहीं करने पड़ेंगे 8 सोमवारी…

spot_img
spot_img
spot_img

सावन का पावन महीना भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है। हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। मान्यताओं के मुताबिक, सावन में महादेव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

हिंदू धर्म के अनुसार श्रावण मास को साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। सावन में पड़ने वाले सभी सोमवार भगवान शिव का सबसे शुभ दिन है। हर साल शिव भक्तों को सावन के महीनों का इंतजार रहता है।

इस साल सावन 2023, 4 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 31 अगस्त 2023 तक यानी दो महीने तक रहेगा। आइए जानते हैं इस साल सावन में सोमवारी कब कब है और कितने सोमवारी होंगे? क्यों है पहली सोमवारी खास…देशज टाइम्स के धर्म आध्यात्म में,

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Purnia News| आतिशबाजी से अब डर लगता है साहब... Darbhanga का अंटौर Incident Repeat...बरात की आतिशबाजी से फल-सब्जी मंडी राख, सैकड़ों दुकानें जलीं, नुकसान मत पूछिए...

सावन में सोमवार का व्रत भी रखा जाता है, जिसे सोमवारी के नाम से जाना जाता है। इस साल सावन की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से हो रही है, जबकि इसका समापन 31 अगस्त को होगा।

साल 2023 का सावन एक नहीं बल्कि दो महीने का होगा। दरअसल, इस साल सावन में मलमास या अधिकमास लग रहा है, इस कारण से सावन दो महीने का रहेगा। शिव भक्तों को भोलेनाथ की आराधना करने के लिए 4 की जगह 8 सोमवार मिलेंगे। बता दें कि सावन में सोमवार व्रत का महत्व बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें:  kk Pathak | Bihar News | हेडमास्टरों पर अब होगा FIR...

सावन महीने में शिवलिंग पर जल, सफेद फूल, अक्षत, , भांग धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र और सफेद चंदन जरूर अर्पित करें। इससे भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं और उनपर अपनी अपार कृपा बरसाते हैं।

सावन का पहला सोमवार व्रत भक्तों के लिए काफी मायने रखता है। इस साल सावन के पहले सोमवार पर खास योग बन रहे हैं। सावन का पहला सोमवार का व्रत 18 जुलाई 2023 को रखा जाएगा और इसी दिन रवि योग का संयोग बन रहा है।

धर्म शास्त्र में रवि योग को बहुत ही शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस योग में की गई पूजा-पाठ और मंत्रों का उच्चारण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं रवि योग में शिव परिवार की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली आती है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

सावन 2023 सोमवार व्रत लिस्ट 

  • 10 जुलाई 2023- पहला सोमवार
  • 17 जुलाई 2023- दूसरा सोमवार
  • 24 जुलाई 2023- तीसरा सोमवार
  • 31 जुलाई 2023- चौथा सोमवार
  • 07 अगस्त 2023- पांचवा सोमवार
  • 14 अगस्त 2023- छठा सोमवार
  • 21 अगस्त 2023- सातवां सोमवार
  • 28 अगस्त 2023- आठवां सोमवार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें