
तालिबान (Taliban) से फिर भारत को धमकी भरा मेल आया है। कहा गया है कि मुंबई में आतंकी हमले करेंगे। यह मेल एनआईए को आया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद देश के अलग-अलग शहरों को अलर्ट किया गया है। एनआईए ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को भी दी है। पुलिस और दूसरी एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
इससे पहले भी जनवरी में मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई गई थी। एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके शहर भर में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की धमकी दी थी। धमकी करने वाले ने फोन पर कहा था कि 1993 की तर्ज पर जगह-जगह धमाके करके मुंबई को दहला दिया जाएगा। दो महीने के अंदर इन हमलों को अंजाम देने की बात कही गई थी।
मगर ऐसे में सवाल उठता है कि तालिबान (Taliban) अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए विदेशों से रिश्ते सुधारने पर जोर दे रहा है। यहां तक कि तालिबान ने भारत के केंद्रीय बजट 2023-24 का स्वागत करते कहा है कि अफगानिस्तान के लिए भारत की ओर से की गई सहायता की घोषणा से दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
दूसरी तरफ NIA की ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आता है कि मुंबई में आतंकी हमले करेंगे। ईमेल करने वाले ने खुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि तालिबान संगठन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश पर यह होने वाला है। यह दोनों कैसे चल सकता। मगर आइए ताजा खबर पर
कारण, अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद इसे कार्यकारी गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी तालिबान के सबसे खतरनाक गुट हक्कानी नेटवर्क का मुखिया भी है और उसी के आदेश पर यह यह तालिबानी धमकी दे रहा है। वैसे भी तालिबान में हक्कानी नेटवर्क का खासा असर है। अमेरिकी जांच एजंसी एफबीआई ने हक्कानी की लोकेशन के बारे में सूचना देने वाले को 10 मिलियन डॉलर देने का इनाम रखा है।
फिलहाल, पुलिस और दूसरी एजेंसियां जांच कर रही हैं और ईमेल कहां से भेजा गया, इसका पता लगाने में जुटी हैं। वहीं, देश के अलग-अलग शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि एनआईए को मेल भेजने वाला तालिबानी ही है या फिर किसी ने जानबूझकर यह शरारत की है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।







