spot_img

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही पुलिस बस से कुचलकर तीन युवकों की मौत, विरोध में लोगों ने बस को आग में झोंका

spot_img
- Advertisement -

छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम सिताब दियारा से लौट रही पुलिस बस से कुचलकर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस बस को आग में झोंक दिया। जमकर हंगामा किया। हादसा रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास छपरा-सिवान मुख्य मार्ग का है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, मरने वाले लोगों के घरों में कोहराम मचा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal News: नेपाल का बड़ा फैसला, अब सभी सार्वजनिक वाहनों में 'CCTV in Public Transport' लगाना हुआ अनिवार्य, जानिए क्या हैं नए नियम!

जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिन्हें रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर पुलिस बस ने कुचलकर दिया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान सत्य नारायण मांझी के पुत्र बाबूलाल मांझी, सुखलाल मांझी के पुत्र कुंदन मांझी एवं तीसरा युवक पोखरभिंडा निवासी देवनाथ मांझी का दमाद बताया जा रहा है। जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाइडीह गांव कोपा पोखरभिंडा के रहने वाले थे।

- Advertisement -

पुलिस वालों ने मौके से भागकर अपनी जान बचायी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। लोगों को शांत कराने में पुलिस जुटी रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal News: नेपाल जा रहे, भारतीय वाहन है...ट्रैफिक रूल्स का बदला सिस्टम, अब भारतीय वाहनों के लिए कड़े नियम, जानें कस्टम और परमिट शुल्क, पढ़िए 2-3-4 पहिया का भंसार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम सिताब दियारा में था। जेपी जयंती के मौके पर अमित शाह आए हुए थे। उनके कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पुलिस से भरी बस लौट रही थी। तभी पुलिस बस की चपटे में बाइक सवार आ गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...