spot_img

Bihar News| दो शराब तस्करों ने लगा दी पुलिस गाड़ी से छलांग, एक की मौत, दूसरा नाजुक, अब?

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| दो शराब तस्करों ने लगा दी पुलिस गाड़ी से छलांग, एक की मौत, दूसरा नाजुक, अब? जहां बड़ी खबर अररिया से है। यहां,गिरफ्तार दाे शराब तस्करों को पुलिस गाड़ी से ले जाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तस्करों ने पुलिस गाड़ी से छलांग लगा दी। इससे एक युवक पवन कुमार की (Two liquor smugglers jumped from a police vehicle in Araria, Bihar, one died) मौत हो गई।

- Advertisement -

- Advertisement -

दूसरा हामिद आलम जख्मी है। अब पवन कुमार की ज्यूडिशल कस्टडी में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए एक उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है,जिससे कि घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच की जा सके।

- Advertisement -

Bihar News| दोनों युवकों को जब्त शराब के साथ उत्पाद  विभाग की टीम अररिया लेकर जा रही थी

पकड़े गए दोनों युवकों को जब्त शराब के साथ उत्पाद  विभाग की टीम अररिया लेकर जा रही थी। दोनों को बीती रात डेढ़ बजे उत्पाद विभाग की चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार फारबिसगंज के दो युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने नेपाली शराब के साथ पकड़ा था। इस दौरान कुंआरी थाना अंतर्गत धड़ीपार के पास चलती गाड़ी से दोनों युवकों ने छलांग लगा दी,जिसमे दोनों युवक गंभीर तरह जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें:  Nalanda News: मां बेटी की हत्या, कमरे में Double Murder पति हिरासत में, संपत्ति विवाद का शक!

Bihar News| अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया

वारदात, जिले के कुंआरी चेकपोस्ट का है। जहां, दोनों जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा ले गयी, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया,जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक हामिद आलम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया,जहां उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। इस बात की पुष्टि अररिया एसपी अमित रंजन ने की है।

Bihar News| पोस्टमार्टम नियमानुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी

अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल को संरक्षित करवाया गया है। एफएसएल एवं डीआईयू की टीम मौके पर भेजी गई है। पवन कुमार का पोस्टमार्टम नियमानुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी।

इसके लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है,जिससे कि घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी और कर्मी के विरुद्ध दोषी पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों ने पेंटिंग और नारों से दिया स्वच्छता-पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पृथ्वी दिवस: भागलपुर के अगरपुर में इस बार 'हमारी शक्ति, हमारा ग्रह' का...

Madhubani News: मधुबनी में Ganja Seizure 2 करोड़ का गांजा जब्त, नारकोटिक्स विभाग ने 3 तस्करों को पकड़ा

Ganja Seizure: बिहार के मधुबनी जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई...

Bihar IPS News: बिहार में IPS अधिकारियों की कार्यशैली-प्रदर्शन का होगा मूल्यांकन.. परफॉर्मेंस अप्रेजल से अब होगी काम की कड़ाई से जांच, नए नियम...

आईपीएस परफॉर्मेंस अप्रेजल: बिहार के आईपीएस अधिकारियों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही...