spot_img

Madhubani के खजौली में हाई टेंशन तार की चपेट में आकर दो छात्रों की जिंदा जलकर मौत, ट्यूशन पढ़कर साइकिल से लौट रहे थे घर, उबले लोग

spot_img
- Advertisement -

खजौली, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के नरार पूर्वी पंचायत के नरार कृषि फॉर्म के पास नरार थान टोल जाने वाली सड़क में कृषि फॉर्म से पूरब शुक्रवार की शाम ग्यारह हजार वोल्टेज तार के टूटकर गिरने से ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहे दो स्कूली छात्र की झुलसकर मौत हो गई।

- Advertisement -

मृतक दोनों छात्र नरार थान टोल, वार्ड 13 निवासी उपेन्द्र चौपाल के पुत्र सुनील कुमार उम्र 13 वर्ष एवं रविन्द्र चौपाल के पुत्र गगन कुमार 13 वर्ष बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर कलुआही थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

घटना के बाद से लोग आक्रोशित हैं। और बिजली विभाग के एसडीओ को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी अनुसार दोनों छात्र कलुआही प्रखंड के नरार पश्चिमी पंचायत के ट्रेनिंग कॉलेज के निकट स्थित एक ट्यूशन सेंटर से ट्यूशन पढ़कर एक साइकिल से अपने घर जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime Data बिहार में 'जंगलराज' के दावों पर ये क्या बोले आंकड़े? हत्या और डकैती में भारी गिरावट!

जहां रास्ते में नरार कृषि फार्म से करीब 300 मीटर पूरब बिजली का ग्यारह हजार तार टूटकर अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा। जबतक आसपास के लोग कोई बचाव करते तबतक दोनों की झुलसकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दोनों छात्र कलुआही प्रखंड के नरार पश्चमी पंचायत के राजकीयकृत मध्य विद्यालय नरार पश्चिम के छात्र बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर जुटे लोगों का कहना था की ग्यारह हजार तार पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rain Alert बिहार में आज आफत! दरभंगा - मधुबनी - समस्तीपुर - मुजफ्फरपुर - शिवहर, सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में तेज-बारिश का येलो अलर्ट|30 KM रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इसको बदले जाने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत विभाग को आवेदन दिया गया, किन्तु विभाग उसे बदलने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि इस संबंध में विभागीय अभियंता का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, किंतु बात नहीं हो पाई।

समाचार लिखे जाने तक दोनों छात्र का शव घटनास्थल पर ही पड़ी थी। कलुआही थाना पुलिस लोगों को समझाने में जुटे थे।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में बैंक हड़ताल टली, अब सोमवार से खुलेंगे सभी बैंक, फटाफट निपटा लें अपने काम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey