spot_img

पटना में छात्राओं का उग्र प्रदर्शन, बोली पुलिस-हट जाओ, नहीं तो स्कूल से निकलवा देंगे

spot_img
- Advertisement -

पटना के कदमकुआं स्थित ओबीसी स्कूल छात्रावास की छात्राओं ने सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान मौके पर मौजूद छात्राओं ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया।

- Advertisement -

कदमकुआं में छात्राओं ने बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के 500 मीटर के दायरे में हंगामा हो रहा है। छात्राओं को सड़क से हटाने के लिए पुलिस अधिकारी यह कहते हुए सुने जा रहे हैं- हट जाओ, नहीं तो स्कूल से निकलवा देंगे।

- Advertisement -

छात्राओं के उग्र प्रदर्शन के दौरान ही मौके पर पहुंची पुलिस इन को समझा-बुझाकर यहां से हटाने के प्रयास में जुटी है, लेकिन यह मानने को तैयार नहीं है। सभी छात्राओं का साफ़ तौर पर कहना है कि लगातार कई दफा शिकायत करने के बाद भी उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Minor Girl Murder: पटना में सनसनी, पूर्व मंत्री के आवास के पास मिला नाबालिग का शव; हत्या की आशंका

छात्राओं का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है और स्थिति बहुत ही दयनीय है। वहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ओर हर घर शौचालय और सरकारी स्कूलों में सारी सुविधाएं देने का दावा कर रहे हैं। वहीं राजधानी पटना में ही बिहार की बेटियां स्कूल में शौचालय की मांग को लेकर हार्ट ऑफ द टाउन कदमकुआं को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: मुंगेर आ रहे CM Samrat, जानिए 5 मई को BJP Training Program अब और भी दक्ष बनेंगे कार्यकर्ता, पढ़िए क्या है शेड्यूल!

BJP Training Program: मुंगेर में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देने की तैयारी है!...