spot_img

Tej Pratap Yadav के साथ ये क्या हो गया…? मिली धमकी…तोड़फोड़…औरंगाबाद…और बहुत कुछ

spot_img
- Advertisement -

बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ इन दिनों लगातार परेशानी सामने आ रही है।

- Advertisement -

पहले वाराणसी के होटल में और अब ताजा मामला औरंगाबाद से जुड़ा है जहां उनके कामा बिगहा मोड़ के समीप बाइक की एजेंसी और उसके शोरूम में छह की संख्या में आए कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मंत्री तेजप्रताप यादव को औरंगाबाद से धमकी मिली है। यह धमकी दो मोबाइल नंबर से दी गई है। धमकी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -

 

मामला तेजप्रताप के औरंगाबाद में एनएच-19 पर कामा बिगहा स्थित बाइक की एजेंसी लारा (लालू-राबड़ी) हीरो शोरूम पर सोमवार को हुए हमले और तोड़फोड़ से जुड़ा है। शोरूम में तोड़फोड़ और कर्मियों से दुर्व्यवहार के बाद शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु ने औरंगाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसी प्राथमिकी के बाद शोरूम के प्रबंध निदेशक सह मंत्री तेजप्रताप यादव को उनके मोबाइल पर औरंगाबाद से यह धमकी दी गई है।

इस घटना में दो स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे ही एजेंसी के कर्मी दौड़े तो सभी भाग गये, लेकिन उनकी एक बाइक छूट गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। हंगामा कर रहे लोगों की ओर से तेज प्रताप यादव को फोन पर धमकी दी गयी।

तेज प्रताप यादव को फोन पर दी गई धमकी के मामले में कार्रवाई के लिए थाने में दो अलग-अलग आवेदन शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु की ओर से दी गई।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Big News: सुल्तानगंज अफसर हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव के घर Bulldozer Action, घर पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा ध्वस्त

हालांकि, तेज प्रताप यादव के मोबाइल पर फोन कर केस न करने की धमकी दी गई है। लेकिन, मामले में कार्रवाई के लिए थाने में दो अलग-अलग आवेदन शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु की ओर से दी गई है। पढ़िए पूरी खबर

तेजप्रताप यादव की औरंगाबाद में शहर के कामा बिगहा मोड़ के समीप बाइक की एजेंसी है। इस शोरूम में छह की संख्या में रहे कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

इसके बाद मंत्री तेज प्रताप यादव को फ़ोन कर यह धमकी दी गई कि, यदि वो इस मामले में शिकायत करने गए तो इसका अंजाम बुरा होगा। हालांकि, धमकी के मामले में कार्रवाई के लिए थाने में दो अलग-अलग आवेदन शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु की ओर से दी गई है।

 

केयर टेकर अजय यादवेंदु ने बताया कि तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने कांड संख्या 286/23 दर्ज कर लिया है। इधर, मंगलवार को फिर एक आवेदन वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री तेज प्रताप यादव के मोबाइल नंबर पर धमकी देने के मामले में दिया गया है। औरंगाबाद से दो अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकी दी जा रही है।

अजय ने बताया किशोरूम में सुबह ही एक महिला अपने पिता के साथ अपनी स्कूटी की सर्विसिंग करवाने समय से पहले ही एजेंसी में पहुंच गई।  वह तुरंत सर्विसिंग का दबाव बनाने लगी। वहां मौजूद गार्ड ने सर्विस सेंटर खुलने का टाइम बताकर इंतजार करने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Big News: मुजफ्फरपुर में क्रूर डबल मर्डर, लापता 2 मासूम चचेरी बहनों की मिली ईंट -भट्ठे के पास क्षत-विक्षत लाश, बच्चियों के शरीर पर दरिंदगी के निशान

वह सर्विस सेंटर खुलने के बाद स्कूटी सर्विसिंग कराकर चली गई।  इसी बीच महिला से जुड़े कुछ युवक आए और काफी प्रतीक्षा कराने का आरोप लगाते हुए सर्विसिंग में लगे कर्मियों से उलझ पड़े।

इसी दौरान उनके साथ आए युवकों ने एजेंसी पर पथराव कर दिया। इससे शीशा टूट गया और दो स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे ही एजेंसी के कर्मी दौड़े तो वो लोग भाग गए, लेकिन उनकी एक बाइक छूट गई। फिलहाल पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है।

औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने कहा है कि शोरूम पर हमला मामले में पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बाइक शोरूम के संचालक की ओर से आवेदन मिला है। मामले की तहकीकात की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...