
दुनिया के कई देशों में कोरोना (Corona) के बढ़ने मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) यानी WHO दुनिया को आगाह किया है। WHO के पैंडेमिक एक्सपर्ट्स की मानें तो कोरोना की नई लहर फिर से आने वाली है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना (Corona) वायरस से संक्रमित 188 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 201 लोग कोरोना से उबर कर स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,554 हैं। इसके साथ देश में अबतक 4,41,46,055 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.93 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.15 करोड़ लोगों का कोरोना (Corona) टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.10 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 61,828 खुराक दी गई। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.12 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।
दरअसल अमेरिका (America) के कई शहरों में कोरोना का नया वेरिएंट XBB.1.5 तेजी से फैला है। जानकारी के मुताबिक अब तक ये वेरिएंट दुनिया के करीब 29 देशों तक फैल चुका है। ऐसे में इसके अन्य देशों में भी फैलने की आशंका जताई जा रही है।
WHO की टैक्निकल लीड मारिया वैन कारखोवा के मुताबिक ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट XBB.1.5 के अलावा और भी वेरिएंट एक्टिव हो सकते हैं, क्योंकि ग्लोबल लेवल सीक्वेंसिंग की उपलब्धता कम हुई है. ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट को ट्रैक करना अभी हमारे लिए मुश्किल है।







